7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

37 सांसदों संग इस अंदाज में संसद में दाखिल हुए अखिलेश यादव, सबके हाथ में थी ये खास चीज, देखता रह गया सत्तापक्ष

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज चुनकर आए अपनी पार्टी के 37 सांसदों के साथ लोकसभा में दाखिल हुए।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Swati Tiwari

Jun 24, 2024

आज लोकसभा में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम था। इस दौरान अखिलेश जिस तरीके से संसद में दाखिल हुए वो आज चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की है जो पार्टी के इतिहास में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। यूपी में लोकसभा चुनाव में मिली शानदार सफलता के बाद अखिलेश यादव अपने सांसदों के साथ संसद भवन पहुंचे। अखिलेश और उनके संसदों की सदन में एंट्री की खूब चर्चा हो रही है। इस दौरान सारे सांसदों ने अपने हाथ में एक खास चीज भी पकड़ी हुई थी। सपा के संसद के इस अंदाज को देखकर सत्तापक्ष भी हैरान रह गया।

इस तरह संसद में दाखिल हुए सपा के सांसद

सभी सपा सांसद अखिलेश यादव के साथ ही संसद पहुंचे। सभी ने लाल टोपी पहन रखी थी। इस दौरान सभी सांसदों ने हाथ में संविधान की कॉपी थाम रखी थी। सपा सांसदों का ये खास अंदाज देख मीडिया के कैमरे उनकी तरफ घूम गए। सपा के मुखिया अखिलेश यादव और पत्नी डिंपल यादव भी अपने सांसदों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए।

लोकसभा चुनाव 2024 में किया शानदार प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव 2024 में सपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। साल 2014 लोकसभा चुनाव, फिर साल 2017 यूपी विधानसभा चुनाव, फिर साल 2019 लोकसभा और साल 2022 यूपी विधानसभा चुनावों में सपा कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। यूपी में सपा की हालत इतनी खराब हुई थी कि साल 2017 विधानसभा के बाद 2022 का चुनाव हारने के बाद यूपी में सरकार नहीं बना पाई थी। पर इस बार सपा की रणनीति ने भाजपा को बुरे तरीके से रौंद डाला है।

दरअसल सपा ने कांग्रेस पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा। पार्टी ने पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को एकजुट करने की रणनीति पर काम किया। साथ ही चुनाव प्रचार के दौरान भी अखिलेश यादव और राहुल गांधी हाथ में संविधान की कॉपी थामें नजर आए। इसका नतीजा ये रहा है कि एक बड़ा वोट वर्ग उनकी पार्टी की तरफ गोलबंद हो गया और पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 37 सीटें जीत लीं।