
सिंधी और कायस्थ समाज ने पूनम शत्रुघ्न सिन्हा को समर्थन दिया
ritesh singh
लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूनम शत्रुघ्न सिन्हा को जनसमर्थन बढ़ता ही जा रहा है। आज सिंधीसभा और कायस्थ चित्रगुप्त महासभा के प्रतिनिधियों ने पूनम सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें समर्थन और सहयोग का भरोसा दिलाया।
सिंधीसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अंशवानी के साथ दिल्ली से आए श्रीकांत भाटिया ने कहा कि देश में रह रहे 2 करोड़ सिंधियों को आज तक भाजपा और कांग्र्रेस से न्याय नहीं मिला। इन्होंने केवल छलने का काम किया है। भाजपा की नोटबंदी ने इनका व्यापार भी बर्बाद कर दिया है। रही सही कसर जीएसटी ने पूरी कर दी। उत्तर प्रदेश में भगवान झूलेलाल की जयंती पर छुट्टी भी समाप्त कर दी।
ऐसे में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन पर ही समाज की उम्मीद है। सिंधी समाज का विश्वास है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी ही उनके हितों का संरक्षण कर सकते हैं। सिंधी समाज के लोग पूनम सिन्हा को ही अपना-समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएंगे। सिंधी समाज के प्रतिनिधिमण्डल में मुसकान सांवलानी, अमृतराजपाल, उमंग सांवलानी, बंटी मखीजा, हरीश सांवलानी, कोमल अंशवानी, सीता भेजवानी तथा मीना मलकानी शामिल थे।
कायस्थ चित्रगुप्त महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत प्रकाश श्रीवास्तव ने पूनम सिन्हा को दिए गए अपने समर्थन पत्र में कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों में केवल समाजवादी पार्टी ने कायस्थ समाज की बहू को टिकट देकर समाज का गौरव बढ़ाया है। जबकि अन्य दलों ने इस समाज को अपमानित किया है।
Updated on:
04 May 2019 08:16 pm
Published on:
04 May 2019 08:13 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
