23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश ने वरुण गांधी के सामने इन्हें उतारा चुनावी मैदान में, सूची की जारी, देखें 22 प्रत्याशियों की district wise list

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Mar 26, 2019

Akhilesh

Akhilesh

लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। वहीं भाजपा ने भी देर शाम को 40 प्रत्याशियों की एक सूची जारी की है जिसमें वरुण गांधी को पीलीभीत से टिकट दिया गया है। वहीं सुल्तानपुर से मेनिका गांधी को टिकट दिया गया है। आपको बता दें कि पीलीभीत सीट पर ही कांग्रेस से डॉ. संजय सिंह व प्रसपा से कमला यादव को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

सपा द्वारा जारी की गई 3 प्रत्याशियों की सूची में पीलीभीत से ही हेमराज वर्मा को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया है। वहीं एटा से देवेंद्र यादव तो फैजाबाद से आनंद सेन को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसी के साथ सपा ने अब तक कुल 22 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी के मंत्री की अखिलेश यादव ने की तारीफ, कहा- उन्हें तकलीफ मत पहुंचाइए, वह एक ही हैं जो...

देखें सपा के प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट-

- मैनपुरी - मुलायम सिंह यादव

-बदायूं - धर्मेंद्र यादव

-फिरोजाबाद - मौजूदा सांसद अक्षय यादव

-बहराइच - शब्बीर बाल्मीकि

-रॉबर्ट्सगंज - भाईलाल कोल

-इटावा - कमलेश कठेरिया

-कन्नौज - डिंपल यादव

-हरदोई सुरक्षित सीट - उषा वर्मा

-लखीमपुर - पूर्वी वर्मा

- गाजियाबाद - सुरेंद्र कुमार उर्फ मुन्नी शर्मा

- गोंडा - विनोद कुमार

-बाराबंकी - राम सागर रावत

-कैराना - तबस्सुम हसन

-संभल - शफीकुर रहमान बर्क

-हाथरस - रामजी लाल सुमन

-मिर्जापुर - राजेंद्र एस विंद

- बांदा - श्यामाचरण गुप्ता

- रामपुर- आजम खां

- आजमगढ़- अखिलेश यादव

- एटा- देवेंद्र यादव

- पीलीभीत- हेमराज वर्मा

- फैजाबाद- आनंद सेन