7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में खेल बिगाड़ने के लिए चुनाव लड़ेगी सपा? 25 साल की सांसद प्रिया सरोज ने दिए ये संकेत

लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देने वाली समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में अपने दम पर चुनाव चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। फिलहाल यहां सपा के दो विधायक हैं अबू आसिम आजमी और रईस शेख हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Swati Tiwari

Jul 20, 2024

लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देने वाली समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में अपने दम पर चुनाव चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। दरअसल सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंची 25 साल की प्रिया सरोज ने कुछ ऐसा कहा जिससे ऐसा लग रहा है कि यूपी के बाद अप सपा महाराष्ट्र में भी खेल बिगाड़ने वाली है। प्रिया ने कहा कि महाराष्ट्र में हम भले ही अकेले दम पर सरकार नहीं सकते, लेकिन सरकार बनाने-बिगाड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की स्थिति तो ला ही सकते हैं।

समारोह में शामिल हुए यूपी के 31 सांसद

शुक्रवार को बांद्रा के रंगशारदा में सपा सांसदों के सत्कार समारोह का आयोजन अबू आजमी ने किया। पार्टी की ओर से दावा किया गया कि यूपी के 31 सांसद समारोह में शामिल हुए, लेकिन सपा प्रमुख व कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सांसद अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिंपल नहीं आई। फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद, आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव, मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज, जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: अमेठी में ढाई हजार मुर्दे ले रहे है फ्री राशन, हुआ बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र में सपा के दो विधायक 

समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आह्वान किया जो चुनाव अक्टूबर में होने वाला है। फिलहाल महाराष्ट्र में सपा के दो विधायक अबू आसिम आजमी और रईस शेख हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 10 से 12 सीटें मांग रही है।