
Pandit SIngh
लखनऊ. Samajwadi Party leader Pandit singh dies due to corona. कोरोना (Coronavirus in UP) के कारण आम आदमी के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र के कई दिग्गजों का भी निधन हो रहा है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह का कोरोना से निधन हो गया। वह लखनऊ के मिडलैंड अस्पताल में काफी दिनों से भर्ती थे। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर से समाजवादी पार्टी खेमे में शोक की लहर दौड़ गई है। सपा ने उनके निधन पर दुख जताया है। पंडित सिंह गोंडा के नवाबगंज इलाके के रहने वाले थे।
सपा ने किया ट्वीट-
समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "अत्यंत दुखद! समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह "पंडित सिंह" जी का निधन, अपूरणीय क्षति!शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना!ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे।" इससे पहले रायबरेली के सलोन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी का भी लखनऊ के अपोलो अस्पताल में कोरोना के कारण निधन हो गया।
Published on:
07 May 2021 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
