दरअसल पार्टी से सांसद संजय सेठ गोमती नगर में बना 14 करोड़ का बंगला खरीदकर सपा संरक्षक को भेंट करना चाहते हैं। हालांकि, इसके मालिक से 2 करोड़ पर सौदा अटका हुआ है। बताया जा रहा है कि यह बंगला लखनऊ के गोमतीनगर में बना है जिसका कुल एरिया 11 हजार स्क्वायर फीट है और मुलायम पहले इसे पसंद कर चुके हैं।
बनारस के रहने वाले दवा कारोबारी आरके अरोड़ा इसके मालिक हैं और उन्होंने इसकी कीमत 16 करोड़ रखी है। हालांकि राज्यसभा सांसद संजय सेठ 14 करोड़ रुपए में डील करना चाहते हैं और जहां तक बात बनने वाली है।