26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा कार्यकारिणी की बैठक : गठबंधन समेत सभी अधिकार अखिलेश को, पीएम मोदी पर निशाना

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को राजधानी में हुई...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 28 Jul 2018, 4:01 PM IST

Samajwadi party national executive meeting

सपा कार्यकारिणी की बैठक : गठबंधन समेत सभी अधिकार अखिलेश को, पीएम मोदी पर निशाना

लखनऊ. समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को राजधानी में हुई। बैठक में अखिलेश यादव को गठबंधन पर फैसले लेने के लिये अधिकृत किया गया, वहीं बैलेट के बजाय ईवीएम से चुनाव कराने का मुद्दा उठा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि पार्टी निर्वाचन आयोग से मांग करेगी कि आगामी चुनाव ईवीएम से करवाये जायें। लेकिन अगर आयोग ने बात नहीं मानी तो वह दूसरे दलों संग मिलकर आंदोलन करेंगे। आंदोलन के तहत चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना देने की भी योजना है।

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अखिलेश यादव को गठबंधन पर निर्णय के लिये अधिकृत किया गया। पार्टी कार्यालय में हुई इस बैठक में गठबंधन और सीटों के बंटवारे के लिये भी पार्टी अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ही लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन और सीटों के बंटवारे के बारे में अंतिम फैसला लेंगे। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी किस दल से गठबंधन करेगी, इसका फैसला भी अखिलेश यादव ही करेंगे।

पीएम मोदी के ताबड़तोड़ दौरों पर निशाना
यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ताबड़तोड़ दौरों पर रामगोपाल यादव ने चुटकी लेते हए कहा कि चुनाव का समय और नजदीक आने दो, मोदी जी को यूपी में चुनाव प्रचार की रफ्तार और बढ़ानी होगी। वह बार-बार उत्तर प्रदेश आएंगे। इस दौरान रामगोपाल यादव ने संभल से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो संभल के लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। सपा कार्यकारिणी की बैठक में समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर-फूलपुर के बाद कैराना और नूरपुर उपचुनाव में जीत को लेकर एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें पार्टी की ओर से मतदाताओं को धन्यवाद दिया गया।

बैठक से नदारद रहे मुलायम-आजम
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व मंत्री आजम खां और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव नदारद रहे। सपा की इस अहम बैठक से इन बड़े नेताओं न पहुंचने पर यूपी के सियासी गलियारों में तमाम तरह की कयासबाजी शुरू हो गई है। सपा कार्यकारिणी की बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, उपाध्यक्ष किरनमय नंदा और राज्ससभा सांसद जया बच्चन सहित बड़ी संख्या में दिग्गज सपाई मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग