4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा के बाहर सपा विधायकों का अनोखा विरोध, कोई दूध-पानी तो कोई DAP-यूरिया के बोरे लेकर पहुंचा

UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। अतुल प्रधान दूध-पानी और सचिन यादव डीएपी-यूरिया के बोरे लेकर पहुंचे और सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ankit Sai

Aug 04, 2026

UP Assembly Session

सपा विधायक अतुल प्रधान दूध और पानी लेकर विधानसभा पहुंचे (IANS Photo)

Samajwadi Party Protest: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सपा विधायक अतुल प्रधान दूध और पानी के डिब्बे लेकर विधानसभा पहुंचे, जबकि विधायक सचिन यादव डीएपी और यूरिया के बोरे लेकर पहुंचे। अतुल प्रधान ने राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े कथित मामले को लेकर मुख्यमंत्री के पुराने बयान का जिक्र करते हुए सवाल उठाए। वहीं सचिन यादव ने किसानों को खाद नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना साधा।

दूध-पानी लेकर पहुंचे अतुल प्रधान

समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान विधानसभा के बाहर दूध और पानी के डिब्बे लेकर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे। अतुल प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दूध को पानी से अलग करने का वादा किया था। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले को लेकर सरकार से जवाब मांगा और कहा कि इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी सामने आनी चाहिए।

DAP और यूरिया के बोरे लेकर पहुंचे सचिन यादव

वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव ने किसानों के मुद्दे को लेकर विरोध जताया। वह अपने साथ डीएपी और यूरिया के बोरे लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। सपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रतीकात्मक प्रदर्शन करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कई मुद्दों पर जवाब मांगा।

अतुल प्रधान ने अनुपूरक बजट पर भी उठाए सवाल

सपा विधायक अतुल प्रधान ने योगी सरकार के अनुपूरक बजट को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले यह बताना चाहिए कि पहले पेश किए गए बजट में कितना पैसा खर्च किया गया। अतुल प्रधान ने कहा कि आज के बजट से कोई फर्क नहीं पड़ता। मुख्यमंत्री ने कहा था दूध का दूध व पानी का पानी कर देंगे, पर आज तक नहीं पता चला क्या हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने पुराने वादों और कामों का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।

मदरसे आतंकवाद बढ़ाते हैं- डिप्टी सीएम

आतंकी हमलों को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद में कहा कि भारत में हो या फिर दुनिया में कहीं भी, जो आतंकी हमले हो रहे हैं, वो मदरसा शिक्षा का ही प्रमाण हैं। उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी के विधायक बृजेश यादव ने कहा कि अगर वे हिंदू-मुस्लिम की बात करना बंद कर दें, तो वे चार सीटें भी नहीं जीत पाएंगे। उनका एजेंडा धर्म का प्रचार करना, लोगों को धर्म के नशे में चूर करना, जनता से झूठ बोलना और देश को लूटना है।


बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग