
सपा प्रमुख अखिलेश यादव गिरफ्तार।
लखनऊ. बदायूं में बुजुर्ग महिला के साथ की गई हैवानियत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। गैंगरेप व हत्या मामले में जनता के साथ समाजवादी पार्टी ने रोष व्यक्त किया है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि यूपी के बदायूं में पूजा करने गई 50 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका के साथ गैंगरेप और फिर उसके बाद उसकी निर्मम हत्या ने संपूर्ण मानवता को शर्मसार कर दिया है। डूब मरें सत्ताधीश जो महिला सुरक्षा के सिर्फ झूठे दावे किया करते हैं। दोषियों को जल्द से जल्द सख़्त सज़ा दिलाकर न्याय होना चाहिए।
मामले में अखिलेश यादव के निर्देश पर घटना की जांच के लिए पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जांच कमेटी के सदस्य 7 जनवरी को घटना स्थल पर जाकर जांच करेगी व पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देंगे। समाजवादी जांच कमेटी में बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव , हरदोई एमएलसी डाॅ0 राजपाल कश्यप, इं0 अगम मौर्य जिलाध्यक्ष बरेली तथा ओंकार सिंह विधायक सहसवान बदायूं शामिल हैं।
Published on:
06 Jan 2021 08:35 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
