सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों की बारी-
समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा सबसे पहले चरण में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों का ही टीकाकरण होगा। उन्होंने बताया कि तीन हजार सत्रों में करीब नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों का 1500 स्थलों टीकाकरण होगा। इस प्रकारर एक दिन में तीन लाख व तीन दिन में नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। वही चौथे दिन, जो इस श्रेणी के लोग छूट गए हैं, उनका टीकाकरण होगा। वहीं दूसरे चरण में पुलिस, होमगार्ड, जेलकर्मी, नगरीय निकायों के स्वच्छताकर्मियों व सर्विलांस आदि कार्यों में कार्य कर रहे राजस्व कर्मियों का कोरोना वैक्सीनेशन होगा। इसके उपरांत तीसरा चरण शुरू होगा, जिसमें 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग तथा 50 वर्ष से कम आयु के उन लोग की बारी आएगी जिन्हें डायबिटीज, कैंसर आदि जैसी गंभीर बीमारियां हैं।