हाल फिलहाल देखा गया है कि लोग सार्वजिक स्थानों पर सिगरेट का सेवन करते हैं, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं होती। दुकनदार फुटकर सिगरेट बेचते हैं, जिससे लोग आसानी से एक या दो की संख्या में इसे लगातार खरीदते हैं और सेवन करते हैं। स्कूल व कॉलेजों के करीब भी टोबेको बिकता है, जिससे बच्चों में गलत आदत पड़ जाती है। नया कानून लागू हुआ तो इन सब बातों का हल निकाला जाएगा। खबरों के मुताबिक, सरकार ने सिगरेट व दूसरे तंबाकू उत्पाद (व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति एवं वितरण का निषेध व विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2020 का मसौदा तैयार किया है।