Samajwadi Party twitter trend: सपा ने ट्विटर पर “6 साल पूरे योगी के वादे अधूरे” नाम से ट्रेंड चलाकर सरकार को उसके वादों को याद दिलाया। इसके साथ ही सपा ने सरकार की उपलब्धियों को खोखला बताया।
उत्तर प्रदेश में 25 मार्च को योगी सरकार ने अपने 6 साल का कार्यकाल पूरा किया है। इस मौके पर एक तरफ जहां सरकार के मंत्रियों ने पूरे प्रदेश में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने ट्विटर पर “6 साल पूरे योगी के वादे अधूरे” नाम से ट्रेंड चलाया। इसके साथ ही सपा ने लगातार कई ट्वीट किए और सरकार से सवाल पूछे।
सपा ने याद दिलाए BJP के वादे
सरकार के 6 साल पूरे होने पर सपा ने ‘6 साल पूरे-योगी के वादे अधूरे’ हैश टैग के साथ कई ट्वीट किए। सिलसिलेवार तरीके से किए गए ट्वीट में सपा ने BJP की घोषणाओं को अधूरा बताया। सपा ने अपने ट्वीट में कहा कि BJP ने चुनाव के दौरान हर परिवार में कम से कम एक रोजगार या स्वरोजगार का अवसर देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री बताए की कितने लोगों को रोजगार मिला?
अखिलेश यादव ने मांगा 17 बजट का हिसाब
सरकार के 6 साल पूरे होने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र (दिल्ली) व राज्य(UP) की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पिछले 9 साल के दौरान कुल 10 दिल्ली + 7 UP = 17 बजट पेश किए है। वह बताए की इन बजट से देश व प्रदेश की परस्थिती कितनी बदली? सरकार सिर्फ प्रचार करना जानती है, इसके अलावा उसे कुछ होता नहीं है।
सरकार के दावे खोखले
सरकार की बताई गई उपलब्धियों को सपा प्रमुख ने खोखला बताया। उन्होंने कहा कि दो करोड़ टैबलेट व स्मार्टफोन बांटने व प्रदेश की सभी विभागीय रिक्तियां भरने का वादा किया था। सरकार बताए काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी और प्रयागराज में मेट्रो का वादा किया था। वह कितना पूरा हुआ? सरकार सिर्फ खोखले दावे करती है। उनके पास खुद की कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है।
BJP ने चलाया था 6 साल UP खुशहाल
प्रदेश में योगी सरकार के 6 साल पूरे होने पर BJP ने सोशल मीडिया पर 6 साल UP खुशहाल के नाम से ट्रेंड चलाया। अपने ट्रेंड में BJP ने योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को अगले 4 सालों में नंबर वन बनाने की बात पर जोर दिया।