लखनऊ

समर सिंह और शिल्पी राज का ‘नमरिया कमरिया में खोज देब’ ने बनाया रिकॉर्ड

समर सिंह के इस जबरदस्त विडियो को बड़े पैमाने पर और हाई बजट के साथ शूट किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार, समर सिंह और अकांक्षा दूबे को इस भव्य सांग की बड़ी सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

less than 1 minute read
Feb 10, 2022

देसी स्टार समर सिंह और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स जब भी एक साथ आते हैं तो फुल टू धमाल मच जाता है। समर सिंह और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का धमाकेदार मस्ती से भरपूर भोजपुरी का बिगेस्ट हिट सांग "नमरिया कमरिया में खोस देब" रिकॉर्ड बनाते हुए 127 मिलियन व्यूज का आंकड़ा यूट्यूब पर पार कर लिया है। सांग में समर सिंह के साथ आकांक्षा दुबे ने परफॉर्म किया हैं। यह धमाकेदार सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।


निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि हम इस बात से बहुत ही ज्यादा उत्साहित है कि कंपनी से रिलीज सांग्स को दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा हैं। समर सिंह और शिल्पी राज की आवाज का जादू दर्शकों पर हमेशा ही सरचढ़ कर बोलता हैं।

समर सिंह ने फैन्स का आभार जताते हुए कहा है "नमरिया कमरिया में खोंस देब को 127 मिलियन लोगों का प्यार मिला है। इतना प्यार देने के लिए दिल की अनंत गहराईयों से आप सभी का धन्यवाद।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस फुल टू धमाल गाने को समर सिंह और स्टार गायिका शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने का लोकेशन और फिल्मांकन बेहद ग्रैंड है। इसलिए यह एक ब्लॉकबस्टर सांग के रूप में उभर कर सामने आया है। इस वीडियो सांग में समर सिंह और आकांक्षा दूबे की जोड़ी गर्दा उड़ा रही है। इस के गीतकार आलोक यादव, संगीतकार एडीआर आनंद, वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडीटर दीपक पंडित हैं।

Updated on:
10 Feb 2022 09:00 am
Published on:
10 Feb 2022 08:58 am
Also Read
View All

अगली खबर