8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडिया टॉप म्यूजिक चार्ट में शिल्पी राज के ‘राजा जी खून कई द’ ने 24वें स्थान से 15वें पायदान पर लगाई छलांग

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज शिल्पी राज के 'राजा जी खून कई द' ने इतिहास बनाते हुए टॉप म्यूजिक में जगह बनाई है। इस सांग 24वें स्थान से 15वें पायदान पर अपनी जगह बनाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 8 Feb 2022, 7:56 AM IST

bhojpuri_songs.jpg

इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज में नंबर 1 पर पुष्पा फिल्म का श्रीवल्ली, नंबर 2 और 3 पर ओ आथिया, 4 पर सम्मी जैसे गाने अपनी जगह बनाये हुए हैं। अब आप सोच रहे हैं कि इसमें नया क्या हैं। तो इन सब म्यूजिक वीडियोज के बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के एक सांग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा हैं। सांग 'राजा जी खून कई द' जो कि शिल्पी राज ने अपनी मधुर आवाज में गया हैं। इस सांग ने इंडिया के टॉप म्यूजिक वीडियोज में पिछले सप्ताह 24वे नंबर पर अपनी जगह बनाई थी, लेकिन इस सप्ताह एक लंबी छलांग मरते हुए ये सांग 15वे स्थान पर आ गया है, जोकि भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड के लिए खुशी की बात है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी भोजपुरी सांग ने इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज में अपनी जगह बनाई हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज शिल्पी राज के 'राजा जी खून कई द' ने इतिहास बनाते हुए टॉप म्यूजिक में जगह बनाई है। इस सांग 24वे स्थान से 15वे पायदान पर अपनी जगह बनाई है। राजा जी खून कई द को शिल्पी राज ने गाया हैं, वही अभिनेत्री नीलम गिरी ने इसमें जबर्दस्त परफॉर्म किया है। नीलम गिरी इंडस्ट्री में ट्रेंडिंग गर्ल के नाम से भी मशहूर हैं।

इस मौके पर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकार कुमार ने कहा कि हमारी कंपनी से रिलीज शिल्पी राज के गाने 'राजा जी खून कई द' ने इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज में अपनी जगह बनाई है। इससे ये पता चलता हैं कि हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री अब बॉलीवुड सांग्स को भी टक्कर दे रही हैं। कंपनी से रिलीज हुई सांग ने म्यूजिक चार्ट बास्टर में पहुंचने पर मैं सभी बधाई देता हूँ।

यह भी पढ़ें : Video Viral: भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने कहा, 'लड़कियों को यूं न पटाया करो'

इस सफलता पर शिल्पी राज ने कहा कि मैं सभी ऑडियंस की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इस सांग को टॉप म्यूजिक वीडियोज के बीच में पहुंचाया हैं। और ये साबित कर दिया कि हम भोजपुरी भी किसी से कम नहीं हैं। बॉलीवुड सांग के बीच में मेरा सांग राजा जी खून कई द 15वे पायदान हैं इसके लिए थैंक यू जनता।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने 'परम सुंदरी' गाने पर दिखाए जलवे, हो रही है तारीफ

नीलम गिरी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि जिस सांग में मैंने परफॉर्म किया हैं वो आज इंडियन टॉप म्यूजिक वीडियोज में 15वे पायदान पर अपनी जगह बनाया है, जिसके लिए मैं रत्नाकर कुमार, शिल्पी राज और जनता को धन्यवाद देती हूं। जिन्होंने मुझे ये गाना दिया और दर्शकों ने इसे इतना प्यार और दुलार दिया। इसके लिए सभी का धन्यवाद।