
PVR सिनेमा में आदिपुरुष को लेकर विरोध प्रदर्शन
Film Adipurush Controversy: नवगठित राष्ट्रीय रानीतिक पार्टी एकम सनातन भारत दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लखनऊ के बहुचर्चित लुलु मॉल के अंदर स्थिति PVR सिनेमा में आदिपुरुष को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एकम सनातन कार्यकर्ताओं ने पीवीआर जाने के रास्ते को ब्लॉक कर के लोगों से आदिपुरुष ना देखने की अपील की। उन्होंने लोगों को समझाया की आदिपुरुष हमारी संस्कृति का भद्दा मजाक बनाने वाली फिल्म है और इसे ना देखकर कोई और फिल्म देखने का आग्रह किया।
फिल्म निर्माता के ऊपर ईडी इंक्वायरी होनी चाहिए: विंग कमांडर
एकम सनातन भारत दल के विंग कमांडर पुष्कल द्विवेदी ने बताया कि आदिपुरुष एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हमारे आराध्यों की छवि को खराब करने का प्रयास है। शास्त्रों से दूर हटी इस फिल्म की कहानी , डायलॉग और चरित्र चित्रण हमारे युवाओं के मन में अपने आराध्यों को नीचा दिखाते हुए उनकी बेहद खराब छवि बनाते हैं। उन्होंने कहा की फिल्म निर्माता के ऊपर ईडी इंक्वायरी होनी चाहिए।
एकम सनातन भारत दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
इस मौके पर एकम सनातन भारत दल के प्रदेश संयोजक विंग कमांडर पुष्कल द्विवेदी स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को आदिपुरुष ना देखने के लिए समझाते रहे। कई दर्शकों ने आदिपुरुष की जगह दूसरी फिल्मों के टिकट लिए और भविष्य में भी आदिपुरुष ना देखने का वादा किया।
फिल्म आदिपुरुष के विरोध में लगे नारे
इस दौरान इस विरोध प्रदर्शन को जनता का साथ मिला और सामान्य जनता ने एकम सनातन भारत दल के साथ आदिपुरुष के विरोध में नारे भी लगाए। जब तक एकम सनातन भारत दल के कार्यकर्ता वहां रहे , आदिपुरुष का एक भी टिकट नहीं बिका।
Published on:
23 Jun 2023 06:35 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
