
अखिलेश यादव ने यूपी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
Sanjeev Jeeva Murder: लखनऊ कोर्ट परिसर में संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की हत्या पर अखिलेश यादव का बयान आया है। अखिलेश यादव से अरविंद केजरीवाल के साथ प्रेस वार्ता में संजीव जीवा की हत्या पर सवाल हुआ। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि कोर्ट के अंदर हत्याएं हो रही हैं। इस विषय पर अगर समाजवादी पार्टी कुछ कह देगी तो आप कहेंगे कि समाजवादी पार्टी ने मरवा दिया। इसलिए मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा।
तारीख पर आया था संजीव
संजीव जीवा एक केस की पेशी में बुधवार को लखनऊ सिविल कोर्ट लाया गया था। यहां वकील के वेश में आए हमलावरों ने उसकी गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। DCP (पश्चिम) राहुल राज ने बताया है कि एक व्यक्ति ने गोली चलाई है। घटना में कुछ लोग घायल भी हैं, घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
संजीव 90 के दशक में मुजफ्फरनगर में एक दवाखाना संचालक के यहां कंपाउंडर की नौकरी करता था। पैसा कमाने की ललक में उसने एक दिन अपने मालिक को ही अगवा कर लिया और बड़ी फिरौती की मांग की। इसके बाद 1992 में उसने कोलकाता के एक कारोबारी के बेटे का अपहरण कर 2 करोड़ की फिरौती मांगी। फरवरी 1997 को उसका नाम भाजपा नेता ब्रम्हदत्त द्विवेदी की हत्या में सामने आया। जिसके बाद उसका खौफ पूरे पश्चिम यूपी में हो गया।
Updated on:
07 Jun 2023 06:22 pm
Published on:
07 Jun 2023 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
