25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खुशखबरी: योगी सरकार विभिन्न सरकारी विभागों में करने जा रही बंपर भर्ती

प्रदेश के बेरोजगार युवकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही विभिन्न विभागों में बड़ी भर्ती करने जा रही है।

3 min read
Google source verification

image

Shatrudhan Gupta

Aug 02, 2017

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

लखनऊ. यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती करने जा रही है। इस संबंध में योगी सरकार के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने सभी अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों से उनके विभाग में 2018 तक के संभावित रिक्त पदों का खाका मांगा है। बताया जाता है कि इन विभागों से रिपोर्ट मिलने के बाद योगी सरकार प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी।


2019 का लोकसभा चुनाव निशाने पर
उत्तर प्रदेश सरकार आने वाले दिनों में बंपर भर्ती अभियान चलाने जा रही है। यह भर्ती पुलिस, बिजली समेत अन्य कई विभागों में की जानी है। इसके लिए सभी विभागों में रिक्तियों का ब्यौरा विभाग प्रमुखों से मांगा गया है। भाजपा के सूत्र बताते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ इस भर्ती अभियान से एक तीर से दो निशाने साधना चाहते हैं। दरअसल, वे यूपी के युवाओं को नौकरी देकर बीजेपी के पक्ष में करना चाहते हैं, वहीं वह इस भर्ती प्रक्रिया से 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी लाभ लेना चाहते हैं। मालूम हो कि प्रदेश में पुलिस विभाग समेत कई अन्य विभागों में काफी पद रिक्त हैं, जिस पर योगी सरकार भर्ती करना चाहती है।


हर साल 30 हजार सिपाही और 3200 दरोगा की भर्ती की जाए
मालूम हो कि पिछले महीने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुलखान सिंह ने कहा था किउत्तर प्रदेश में अगले पांच वर्षों में डेढ़ लाख से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया था कि यूपी सरकार की मंशा है कि हर साल 30 हजार सिपाही और 3200 दरोगा की भर्ती की जाए। इसके तहत योजना भी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा था कि प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त व्यवस्था होने पर हर साल 30 हजार से अधिक सिपाहियों की भी भर्ती की जा सकती है। डीजीपी का कहना था कि पुलिस में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रक्रिया एक बार शुरू हो तो बिना किसी रुकावट के निर्धारित अवधि में अंजाम तक पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें... अमित शाह ने बनाई बड़ी रणनीति, इस तारीख को सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्या देंगे इस्तीफा!

जल्द पूरी होगी पिछली भर्ती प्रक्रिया
पुलिस महानिदेशक सिंह ने बताया था कि पिछली भर्ती प्रक्रिया जो प्रचलित हैं, उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सिपाही से लेकर दरोगा तक की पिछली भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगी, जो मामले कोर्ट में पेंडिग हैं, उनके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द निर्णय हो और भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सके। उन्होंने कहा था कि साल 2011 की दरोगा भर्ती के लिए कोर्ट के आदेश पर दोबारा जीडी कराई गई है। जल्द ही परिणाम घोषित कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा थ कि प्रदेश के युवाओं को पुलिस भर्ती में मौका मिलेगा। वे इसके लिए तैयारी शुरू कर दें।

यह भी पढ़ें... शिक्षामित्रों के आगे झुके सीएम योगी आदित्यनाथ, मान ली ये सभी मांगें, जानें शिक्षामित्रों की क्या-क्या थीं मांगें!

सीएम योगी ने विधानसभा में की थी घोषणा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों विधानसभा में ऐलान किया था कि उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योगी ने कहा था कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस घोषणा के बाद प्रदेश के युवाओं में आशा की किरण जागी थी। अब एक बार फिर योगी सरकार के फैसले से उनको राहत मिलनी तय है।

ये भी पढ़ें

image