8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी चुनाव में SP, BSP और BJP से टक्कर लेगी राजपाल की SSP

पार्टी का गठन करते समय राजपाल ने भगवत गीता, पवित्र कुरान, बाइविल, गुरुग्रंथ साहिब, रामायण और भारत के संविधान को अपने सामनेरखकर ईमानदारी से प्रदेश में काम करने का निश्चय किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sudhir Kumar

•

Updated: 27 Oct 2016, 4:25 PM IST

Rajpal Yadav Sarv Sambhav Party

Rajpal Yadav Sarv Sambhav Party

लखनऊ. फिल्म अभिनेता राजपाल यादव रील लाइफ से रियल लाइफ में प्रदेश वासियों की समाज सेवा के करने के लिए राजनीती में उतर आये हैं। उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव और छोटे भाई राजेश यादव ने अपनी पार्टी 'सर्व सम्भाव पार्टी' (ससपा) की गुरुवार को यूपी प्रेस क्लब में घोषणा की। पार्टी का गठन करते समय राजपाल ने भगवत गीता, पवित्र कुरान, बाइविल, गुरुग्रंथ साहिब, रामायण और भारत के संविधान को अपने सामनेरखकर ईमानदारी से प्रदेश में काम करने का निश्चय किया।

राजपाल यादव ने कहा कि मैं आज आपसे फिल्मी मसले पर नहीं मुखातिब हूं। आज आपसे बातचीत का मुद्दा सामाजिक प्रादेशिक और देशिक है। उन्होंने कहा कि फिल्म समाज का ही प्रतिबिंब है। लेकिन आज जिस मुद्दे पर मैं बात आपसे करने आया हूं वह सीधा साधा समाज से जुड़ा है प्रतिबिंब नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने फिल्मी अभिनेता ही हास्य विधा को अत्यंत गंभीरता से अपनाया इसलिए आपका प्यार मिला।

नहीं बदली प्रदेश और जिले की स्थित
राजपाल ने कहा कि मैं उसी गंभीरता के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में उतर रहा हूं। सही कहूं फिल्में करने की मेरी अभिनय यात्रा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक परवान चढ़ी लेकिन अपने देश प्रदेश और जिले की दशा नहीं बदली जस की तस बनी है। यह बहुत पीड़ा देती है मैं एक संजीदा कलाकार हूं। नुक्कड़ नाटकों से सिल्वर स्क्रीन तक पहुंचा हूं। मुझे या पीड़ा ज्यादा ही परेशान करती है।

यूपी में चाहते हैं बदलाव
सर्व सम्भाव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपाल यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि समाज के लिए कुछ सार्थक करने का यही वक्त है। सही वक्त राजनीतिक व्यवस्था सिस्टम में प्रवेश कर उसे समाज उन्मुख करने का है। मैं जिस राजनीतिक दल का सपने लेकर आपके सम्मुख आया हूं वह सत्तामुखी नहीं, स्वार्थ मुखी नहीं बल्कि समाजोन्मुखी होगा यह मेरा संकल्प है।

सीधा संवाद करेगी पार्टी
राजपाल के छोटे भाई राजेश यादव ने कहा कि मेरे सपनों का राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव में आपके समक्ष है। लेकिन मैं यह स्पष्ट कर दूं कि यह पार्टी चुनावी मौसम का मेंढक नहीं है, उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम में समाज के लिए सार्थक, सकारात्मक और रचनात्मक सोच के साथ हम राजनीती की शुरुआत कर रहे हैं। हमारी पार्टी सीधे जनता से संवाद करेगी।

किसानों को मिले गन्ने की पाई-पाई, सड़कों का हो निर्माण
राजपाल यादव ने कहा कि मैं किसी पार्टी पर आरोप प्रत्यारोप नहीं कर रहा हूं। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आंदोलन का फैशन चल रहा है। सत्ता हासिल करने के लिए लोग कई पैतरे बदल रहे है। हमारी कोशिश रहेगी कि किसानों को गन्ने के मूल्य की पाई-पाई मिले। सड़कों की मरम्मत हो ताकि गांवों में रहने वाले लोगों को कोई तकलीफ न हो क्योकि मैं भी एक गांव का हूं, गांव के लोगों का दर्द मैंने झेला है।

प्रदेश बदल रहा है लेकिन गांवों की हालत वही
राजपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शहरों का विकास हो रहा है। मेट्रो की पटरियां बिछ रही हैं। कई एक्सप्रेस वे बनाये जा रहे हैं। लेकिन गांवों में लोगों को अभी भी पक्की सड़क नसीब नहीं हुई है। इसलिए हमारी पार्टी सामाजिक मुद्दों को लेकर आगामी विधान सभा चुनाव में यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि राजपाल यादव अपने बड़े भाई की पार्टी में स्टार प्रचारक हैं।