19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा को तगड़ा झटका, सावित्री बाई फुले व इस पूर्व सांसद ने थामा इस पार्टी का दामन, दिया यह बयान

लोकसभा सांसद ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Mar 02, 2019

Savitri

Savitri

बहराइच. भाजपा से इस्तीफा दे चुकीं बहराइच से लोकसभा सांसद सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। यही नहीं फतेहपुर के पूर्व सपा सांसद राकेश सचान ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में दोनों कांग्रेस में शामिल हुए। सभी ने सावित्री बाई फुले और राकेश सचान का पार्टी में स्वागत किया व लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का संकल्प लिया। लोकसभा चुनाव में इन दोनों को टिकट दिया जाना पक्का माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- दो बार विधायक रहे इस बहुत बड़े सपा नेता का हुआ निधन, पार्टी में मचा हड़कंप, अखिलेश यादव ने दिया बयान

पीएम बने प्रधानमंत्री तो होगा देश का दुर्भाग्या- फुले

सावित्री बाई फुले ने इस दौरान कहा कि संविधान को बचाने के लिए मैं कांग्रेस के साथ जुड़ी हूं। यहीं नहीं भाजपा से बेहद नाराज फुले ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वो प्रधानमंत्री बनेंगे तो यह देश का दुर्भाग्य होगा। आपको बता दें कि बीते वर्ष दिसम्बर में लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में सांसद सावित्री बाई फुले ने भाजपा से अपने इस्तीफे का ऐलान किया था। यहीं नहीं भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी समाज में बंटवारे की साजिश कर रही है। इस दौरान फुले ने साफ कहा कि जब तक वह जिंदा हैं, दोबारा भाजपा में वापस नहीं लौटेंगी।

ये भी पढ़ें- इन शस्त्र लाइसेंस धारियों पर होगी कार्रवाई, चुनाव आयोग की सख्ती के बाद आया बहुत बड़ा आदेश

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग