26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

06 सितंबर को सवर्णों का भारत बंद, 05 सितंबर को इस जगह इकट्ठे होंगे 2 लाख लोग

आने वाले कुछ घंटे बीजेपी सरकार और संगठन के लिये मुश्किल भरे हो सकते हैं....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 4 Sep 2018, 5:27 PM IST

Sawarn Bharat Bandh Andolan

06 सितंबर को सवर्णों का भारत बंद, 05 सितंबर को इस जगह इकट्ठे होंगे 2 लाख लोग

लखनऊ. एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ अगड़ी जातियों का बीजेपी के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा है। आने वाले कुछ घंटे बीजेपी सरकार और संगठन के लिये मुश्किल भरे हो सकते हैं। 05 सितंबर को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा मथुरा के वृंदावन में बड़ी संख्या में सवर्णों को इक्ट्ठा करेगी। इसमें दो लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है, वहीं सवर्ण संगठनों ने 06 सितंबर को उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में भारत बंद का आह्वान किया है। देश भर में भाजपाइयों को सवर्णों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश में कई दिग्गज बीजेपी नेता एक्ट के विरोध में सरकार के खिलाफ बगावती तेवर अपनाये हैं। आंदोलन की भी धमकी दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एससी-एसटी एक्ट पर आंदोलन की बात कही है। सहारनपुर जिले की देवबंद की पूर्व विधायक शशिबाला पुंढीर ने एससी-एसटी एक्ट और अन्य मुद्दों के विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हरदोई से भाजपा सांसद अंशुल वर्मा अगड़ी जातियों के लिये सवर्ण आयोग के गठन की मांग करते हैं। हरदोई के ही पूर्व विधायक व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी रहे पूर्व भाजपा विधायक गंगा सिंह चौहान ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट सरकार का फैसला पूरी तरह से गलत और सवर्ण विरोधी है। इसके खिलाफ वह जनमत जुटाकर देशव्यापी आंदोलन करेंगे।

यह भी पढ़ें : एससी-एसटी एक्ट पर सवर्णों के रुख ने मोदी-योगी की उड़ाई नींद, बीजेपी में भी बगावत, सवर्ण संगठनों का भारत बंद कल

वृंदावन में इकट्ठे होंगे 2 लाख सवर्ण
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के बैनर तले 5 सितंबर को मथुरा के वृंदावन में 2 लाख सवर्णों के इकट्ठा होंने का दावा किया जा रहा है। ब्राह्मण सभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने सवर्णों के साथ धोखा किया है। ऐसे में 2019 के चुनाव में सवर्ण उसी को सपोर्ट करेंगे जो एससी-एसटी एक्ट में बदलाव का आश्वासन देगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करे नहीं तो सत्ता की कुर्सी उसके हाथ से छिटक जाएगी।