30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए अलग होगी व्यवस्था, 1 जून सभी जिलों में टीकाकरण होगा शुरू

Vaccination for State Employees. राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए हर जिले में अलग बूथ बनाए जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 25 May 2021, 10:28 AM IST

राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए अलग होगी व्यवस्था, 1 जून सभी जिलों में टीकाकरण होगा शुरू

राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए अलग होगी व्यवस्था, 1 जून सभी जिलों में टीकाकरण होगा शुरू

लखनऊ.Vaccination for State Employees. राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए हर जिले में अलग बूथ बनाए जाएंगे। जिला मुख्यालय के अलावा तहसील और ब्लॉक स्तर पर इसकी व्यवस्था की जाएगी। अध्यापकों के टीकाकरण को भी आगे बढ़ाया जाएगा। हर जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय को केंद्र बिंदु बनाया जाएगा।

1 जून से यूपी के सभी जिलों में 18+ वालों का वैक्सीनेशन

एक जून से प्रदेश के सभी 75 जिलों में 18+ वालों का वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। सीएम के निर्देशों के अनुसार, सभी जिला मुख्यालयों में वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जा रहा है। अब तक सिर्फ 23 जनपदों में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन की सुविधा थी। वहीं, जिन जिलों में संक्रमण दर ज्यादा है वहां के ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन प्रक्रिया शुरू होगी। सीएम योगी ने व्यापक स्तर पर तैयारी करने के निर्देश देते हुए वैक्सीन की सुचारू उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का निशुल्क टीकाकरण

सीएम योगी ने कहा है कि केंद्र सरकार 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का निशुल्क टीकाकरण करा रही है। राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रदेश के 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का निशुल्क टीकाकरण करा रही है।

ये भी पढ़ें: रिकवरी रेट में सुधार, लेकिन नहीं टला खतरा, यूपी के 28 हजार से ज्यादा गांवों की हालत चिंताजनक

ये भी पढ़ें: शिक्षकों की मौत के आंकड़ों पर खींचतान, यूपी सरकार का दावा ड्यूटी के दौरान तीन की गई जान, शिक्षक संघ ने कहा 1621 ने तोड़ा है दम