28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sex Racket in Lucknow: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा, फुटेज डिलीट कर मास्टरमाइंड हुआ फरार, क्या है मामला

Lucknow News: लखनऊ के एक होटल में ऑनलाइन बुकिंग कर युवतियों को होटल में बुलाया जाता था। तो वहीं सेक्स रैकेट संचालक ने पुलिस की रेड पड़ने की भनक लगते ही वहां लगे सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर हुआ फरार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Virat Sharma

•

Updated: 1 Jul 2023, 1:59 PM IST

Sex Racket in Lucknow: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा, फुटेज डिलीट कर मास्टरमाइंड हुआ  फरार, क्या है मामला

File Photo

Sex Racket in Lucknow: राजधानी के हजरतगंज के पॉश इलाके लालबाग स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। मामले की शिकायत पश्चिम बंगाल की युवती ने की जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने इस रैकट में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया। हजरतगंज पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन बुकिंग कर युवतियों को होटल में बुलाया जाता था। तो वहीं सेक्स रैकेट संचालक ने पुलिस की रेड पड़ने की भनक लगते ही वहां लगे सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी। पुलिस डीवीआर को कब्जे में लेकर डाटा रिकवर कराने की कोशिश कर रही है।

क्या कहना है पुलिस का

हजरतगंज पुलिस के मुताबिक सेक्स रैकेट चलाने वाले अयोध्या रायगंज कालोनी निवासी सुधांशू उर्फ वीरु गोंडा के सरवान निवासी दीपू द्विवेदी, लखनऊ लालबाग खंडारी बाजार निवासी रोहित गुप्ता और सीतापुर के संधना उस्मैनगंज निवासी सिद्दू उर्फ सिद्ध प्रकाश को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता ने मांगे रूपए तो युवकों ने की मारपीट

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। और कानपुर के एक गिरोह से ताल्लुक रखती है। युवकों ने ऑनलाइन बुकिंग कर लखनऊ में तीन दिन तक रुकने के लिए कहा। बुधवार को उसने अपने हिस्से की रकम मांगी तो युवकों ने उसकी पिटाई की और भगा दिया। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जब्त कर लिया है।