1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जैसे सांप्रदायिक संगठनों पर सुप्रीम कोर्ट लगाए रोक : शमीम खान

मजहब के नाम पर हो रहे दंगे, सभी सांप्रदायिक संगठनों पर लगे कड़ी रोक , गौ मास की आड़ में धार्मिक फसाद कराने की कोशिश की।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Apr 17, 2023

 साजिशकर्ता कुंदन कुमार ने किया सरेंडर

साजिशकर्ता कुंदन कुमार ने किया सरेंडर

नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० शमीम खान ने विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारत हिन्दू महासभा जैसे साम्प्रदायिक संगठनों पर तुरंत प्रतिबंध लगाने मांग की । कहा कि देश में दंगों की जड़ यही संगठन है, जहां कहीं भी धार्मिक फसाद होता है , इन्हीं संगठनों का नाम आता है। आगरा जिले में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ने गौ मास की आड़ में धार्मिक फसाद कराने की कोशिश की।


यह भी पढ़ें: Nagar Nikay Chunav: सपा पार्टी की महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने किया नामांकन

पुलिस की तफ्तीश में अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता का नाम सामने आया | इसी तरह बजरंग दल का कार्यकर्ता बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ में पकड़ा गया | मो० शमीम खान ने इस सराहनीय कार्य के लिए बिहार पुलिस का आभार व्यक्त किया है | बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ में हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता कुंदन कुमार ने सरेंडर कर दिया।


यह भी पढ़ें: Atiq Ahmad and Ashraf murder: सरकार में बैठे मंत्री करा रहे है हत्या: रविदास मल्होत्रा


कुंदन कुमार बजरंग दल का जिला समन्वयक है | पुलिस के मुताबिक कुंदन कुमार बिहार शरीफ में हुई हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता है | कोर्ट का आदेश लेकर पुलिस 11 आरोपियों का घर कुर्की करने पहुंची थी तो कुंदन कुमार समेत 6 अन्य आरोपियों ने भी सरेंडर कर दिया |

बिहार में फैला आतंक

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार से अनुरोध करता हूं कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर एनएसए लगाकर आगे की कार्रवाई की जाए। इस तरह की घटना से देश और प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में बदनाम होता है, इन लोगों ने 2 दिनों तक पूरे बिहार शरीफ में आतंक फैला रखा था| 110 साल पुराना मदरसा, मस्जिद, कई दुकानें और घर, बस, सब कुछ जलाकर राख कर दिया |

यह भी पढ़ें: Nagar Nikay Chunav के पहले चरण के लिए 10 महापौर और 439 पार्षद पद के लिए नामांकन

सुप्रीम कोर्ट को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और ऐसे असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। हमारा देश सांप्रदायिक सद्भाव का केंद्र है जहां धार्मिक हिंसा की गुंजाइश नहीं है |

Story Loader