13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sharad Purnima 2020 : शरद पूर्णिमा शुक्रवार को जाने शुभ मुहूर्त और माता लक्ष्मी की कृपा पाने का योग मंत्र

Sharad Purnima 2020 कैसे करें खीर का सेवन

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Oct 29, 2020

Sharad Purnima

Sharad Purnima 2020 : शरद पूर्णिमा शुक्रवार को जाने शुभ मुहूर्त और माता लक्ष्मी की कृपा पाने का योग मंत्र

लखनऊ , ( Sharad Purnima 2020) माता लक्ष्मी की कृपा कौन नहीं पाना चाहता। माता को खुश करने के लिए हर एक यक्ति तरह तरह के उपाय करता हैं। और शरद पूर्णिमा ऐसा ही एक मौका है जिस रात को माता धरती पर घूमने के लिए आती हैं। माता लक्ष्मी को खीर बहुत पसंद हैं। आईये जानते हैं शरद पूर्णिमा का महत्व और शुभ मुहूर्त।
पंडित नागेंद्र मिश्रा कहते हैकि वर्ष की सभी पूर्णिमा में अश्वनी पूर्णिमा विशेष महत्व रखती है। शरद पूर्णिमा का चाँद 16 कलाओं से युक्त होता है। शास्त्रों के अनुसार इस तिथि पर चंद्रमा से निकलने वाली किरणों में सभी प्रकार के रोगो को हराने की क्षमता होती है। इसी आधार पर कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात आकाश में अमृत वर्षा होती है

Sharad Purnima 2020 कैसे करें खीर का सेवन

शरद पूर्णिमा पर अश्वनी नक्षत्र में चंद्रमा पूर्ण 16 कलाओं से युक्त होता है खास बात यह है कि चंद्रमा की स्थिति साल में सिर्फ एक बार ही बनती है। पंडित नागेंद्र मिश्रा ने कहाकि इस रात चंद्रमा के साथ अश्विनी कुमारों को भी खीर का भोग लगाने से बहुत लाभ होता है। हिन्दू धर्म के अनुसार माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाते के साथ अश्वनी पुत्रों की भी प्रार्थना करनी चाहिए और कहना चाहिए कि प्रभु जिस प्रकार से हर क्षेत्र में विजय हासिल की हैं उसी प्रकार हमारे ऊपर कृपा करो और अपना आशीर्वाद हमेशा हमारे परिवार पर बनाये रखिये। इसके बाद फिर खीर का प्रसाद ग्रहण करना चाहिए।

Sharad Purnima 2020 शरद पूर्णिमा का महत्व

( Sharad Purnima) शरद पूर्णिमा का दिन हमारे हिंदू धर्म में बहुत ही महत्व रखता है। पंडित मिश्रा ने बतायाकि शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी धरती पर विचरण करने निकलती है और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं। शरद पूर्णिमा का शुभ अवसर देवी लक्ष्मी को समर्पित है। उन्होंने कहाकि यदि आप इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। तो आप को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता हैं और आपके जीवन में धन की कभी भी कोई कमी नहींहोती हैं। जो लोग शरद पूर्णिमा का व्रत का पालन करते हैं उनपर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती हैं।

Sharad Purnima मुहूर्त

पंडित नांगेंद्र मिश्रा ने कहाकि शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर शुक्रवार को है।
पूर्णिमा तिथि ( शुभारंभ) शाम 17: 45
पूर्णिमा तिथि ( समापन ) 20: 18 बजे 31 अक्टूबर को होगा

Sharad Purnima माता लक्ष्मी मंत्र : धनाय नमो नम: ( 108 )