
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी बेटी शुभांशी ने गुरुवार रात 10 बजकर 48 मिनट पर ट्वीट कर उनके निधन की सूचना दी।
शरद यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दुख जताया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, महान समाजवादी नेता आदरणीय श्री शरद यादव जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें
कई दशक तक भारतीय राजनीति में छाए रह शरद यादव
शरद यादव ने 1971 में छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद 5 दशक तक उत्तर भारत की राजनीति का एक अहम चेहरा बने रहे। वो केंद्रीय मंत्री समेत कई अहम पदों पर रहे। 7 बार सांसद रहे शरद यादव एनडीए के संयोजक और जदयू के अध्यक्ष भी रहे।
बिहार में खेली लंबी राजनीतिक पारी
मध्य प्रदेश में जन्में शरद यादव 1974 में जबलपुर लोकसभा सीट से पहली दफा सांसद बने थे। 1990 के बाद शरद यादव लगातार बिहार में सक्रिय रहे। शरद यादव 1991 से 2014 तक बिहार की मधेपुरा सीट से लगातार सांसद रहे।
Updated on:
13 Jan 2023 12:05 am
Published on:
13 Jan 2023 12:02 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
