29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विकास दुबे के साथ पुलिस के हथियारों को लूटने वाला शशिकांत पांडे गिरफ्तार

बैठक करने के बाद मीडिया केे लोगों को इस मामले में अब तक कि प्रगति और बरामद हथियारों के बारे में जानकारी दी।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jul 14, 2020

विकास दुबे के साथ पुलिस के हथियारों को लूटने वाला शशिकांत पांडे गिरफ्तार

विकास दुबे के साथ पुलिस के हथियारों को लूटने वाला शशिकांत पांडे गिरफ्तार

लखनऊ। बीते 2 जुलाई की रात कानपुर के बिकरू गांव में पुलिस मुठभेड़ के एक और आरोपी व विकास दुबे का सहयोगी Shashikant को पुलिस ने सोमवार देर रात चौबेपुर से गिरफ्तार कर लिया।शशिकांत के सिर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। Shashikant से पूछताछ के आधार पर मुठभेड़ में लूटी गई पुलिस की AK-47 रायफल, 17 कारतूस और इंसास रायफल के 20 कारतूस बरामद कर लिए गए हैं। Additional DGP (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार मंगलवार सुबह राजधानी से चल कर कानपुर पहुंचे।उन्होंने अफसरों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया केे लोगों को इस मामले में अब तक कि प्रगति और बरामद हथियारों के बारे में जानकारी दी।

ADG ने बताया कि बिकरू में दबिश देने गई टीम पर विकास ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया था। 8 पुलिस कर्मियों की हत्या कर एके-47 और इंसास रायफल लूट ली थी। इसके साथ कारतूस भी लूटे गए थे। SSP ने एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार और एसपी ग्रामीण को जांच के लिए लगाया था। SOG के साथ शिवराजपुर और रेल बाजार थाने की पुलिस काम कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल प्रेम कुमार पांडेय का बेटा फरार अपराधी बिकरू निवासी शशिकांत उर्फ सोनू पांडेय चौबेपुर क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और चौबेपुर कस्बे के मेला तिराहे के पास से रात करीब 2.50 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार कड़ाई से पूछताछ की तो Shashikant ने बताया कि पुलिस कर्मियों पर हमले में वह भी शामिल था। उस रात पुलिस की एके-47 और इंसास रायफल लूट ली गई थी। विकास दुबे ने एके-47 खुद कब्जे में ले लिया और इंसास रायफल उसे दे दिया था। पुलिस के मुताबिक शशिकांत ने जानकारी दी कि एके 47 विकास दुबे अपने घर में छिपाकर भाग निकला था और वह स्वयं इंसास रायफल अपने घर में ही छिपा रखी है। शशिकांत की निशानदेही पर पुलिस ने एके-47 और 17 कारतूस विकास के घर से तथा उसके घर से इंसास के साथ 20 कारतूस बरामद कर लिया।

ADG Law and Order Prashant Kumar के अनुसार Shashikant ने पूछताछ में बताया कि पुलिस पर हमला करने वालों में विकास दुबे के साथ अमर दुबे, अतुल दुबे, प्रेम कुमार, प्रभात मिश्रा, बउवन, हीरू, शिवम, जिलेदार, राम सिंह, उमेश चंद्र, गोपाल सैनी, अखिलेश मिश्रा, बिपुल, श्यामू बाजपेई, राजेंद्र मिश्रा, बाल गोविंद दुबे, दयाशंकर अग्निहोत्री शामिल थे। पुलिस ने इनमें से विकास दुबे, अमर दुबे, अतुल दुबे, प्रेम कुमार, प्रभात मिश्रा, बउवन को मुठभेड़ में मार गिराया है।

दयाशंकर अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि विकास दुबे 10 जुलाई को Police encounter में मारा जा चुुका है। यूपी एसटीएफ की टीम विकास को उज्जैन से लेकर कानपुर आ रही थी तभी बीच में विकास की गाड़ी पलट गई। इसके बाद विकास ने सुरक्षाकर्मियों की पिस्टल छीनकर उनपर फायरिंग करते हुए भागने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने भी अपने बचाव में गोलियां चलाईं जिसमें विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरक्षाकर्मी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। इससे पहसे विकास दुबे का राइट हैंड कहे जाने वाले अमर दुबे को 8 जुलाई को यूपी के हमीरपुर में यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

अगले ही दिन 9 जुलाई को विकास दुबे के दो और करीबी साथी प्रभात मिश्रा व प्रवीण उर्फ बउवा दुबे गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारे गये। इस बीच महाराष्ट्र के ठाणे की एक अदालत ने सोमवार को विकास दुबे के करीबी गुड्डन त्रिवेदी और उसके चालक की चार दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली है। इसके आधार पर पुलिस उसे मंगलवार को कानपुर लेकर आएगी। दीगर है कि ठाणे के ढोकली इलाके की एक चॉल से महाराष्ट्र एटीएस ने शनिवार को अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी और उसके चालक सुशील कुमार उर्फ सोनू तिवारी को गिरफ्तार किया था