29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शीला दीक्षित के निधन पर प्रियंका गांधी भावुक, अखिलेश, सीएम योगी ने भी जताया दुख, जारी किया बयान

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शीला दीक्षित के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jul 20, 2019

Akhilesh Sheila Priyanka

Akhilesh Sheila Priyanka

लखनऊ. कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शीला दीक्षित के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। शीला दीक्षित लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। 2019 का लोकसभा चुनाव भी उन्होंने लड़ा, हालांकि वह हार गई। कांग्रेस के वपक्षी दल के नेता भी उनके व्यक्तित्तव से काफी प्रभावित थे। आज उनके निधन पर भाजपा व सपा समेत अन्य विपक्षी दल भी उन्हें याद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेच कई दिग्गजों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें- नहीं रहीं शीला दीक्षित, यूपी से था गहरा जुड़़ाव, प्रदेश की इस सीट से रह चुकी हैं सांसद

सीएम योगी ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को वे अपने श्री चरणों में स्थान दें।

ये भी पढ़ें- प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका सीएम योगी का पुतला, कहा- सिंहासन जलाकर राख कर देगी जनता

उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा- अखिलेश

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन दु:खद! शोकाकुल परिजनों के प्रति पूर्ण संवेदना। भारतीय राजनीति में अपने अहम योगदान एवं शालीनता के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि!

ये भी पढ़ें- सोनभद्र मामला: सीएम योगी के बयान पर अखिलेश ने किया पलटवार, कहा- पोल न खुल जाए इसलिए...

उन्होंने मुझसे प्यार किया- प्रियंका गांधी

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि शीला दीक्षित की निधन पर दुख जताते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी निधन से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने मुझसे प्यार किया, उन्होंने दिल्ली और देश के लिए जो कुछ भी किया, लोग उसे याद रखेंगे। वह पार्टी की एक बड़ी नेता थीं, पार्टी के प्रति उनका योगदान, राष्ट्र की राजनीति और विशेष रूप से दिल्ली के लिए, अपार है।

केशव प्रसाद मौर्या ने दिया बयान-

यूपी के डिप्टी सीेएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और काँग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शीला दीक्षित जी के आकस्मिक निधन की अत्यंत दुखद सूचना प्राप्त हुई। भगवान उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार व शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें।