अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, ''पूरा देश और विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है लेकिन, मूक बधिर सरकार सिर्फ अपने गुनाहों को छिपाने के लिए ऐसे लोगों को अपॉइंट किए हुए है और उनको हटा नहीं रही है।'' उन्होंने कहा कि पूरा दिल्ली बंद कर दिया गया है। लोग एक जगह से दूसरी जगह जा नहीं सकते हैं। मेट्रो बंद कर दी गई हैं। कितनी ट्रेने बंद कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को बचाने के लिए इतना सब किया जा रहा है।