12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस हिंदू परिवार में 5 बच्चे हैं शिवसेना उन्हें देगी 2 लाख का इनाम

शिवसेना की आगरा इकाई ने घोषणा की है कि जिन हिंदू परिवारों में पांच बच्‍चे हैं उन्‍हें दो लाख रुपए दिए जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Hitesh Sharma

Aug 30, 2015

Shiv Sena

Shiv Sena

लखनऊ।
शिवसेना की आगरा इकाई ने ऐलान किया है कि जिन हिंदू परिवारों में पांच बच्‍चे हैं उन्‍हें दो लाख रुपए दिए जाएंगे। शिवसेना ने यह कदम इसलिए उठाया है क्‍योंकि हाल ही में जारी मतगणना के आंकड़ों में हिंदुओं की जनसंख्‍या में गिरावट दिखाई गई है। शिवसेना इस विषय को लेकर काफी चिंतित भी है।


शिवसेना की स्थानीय इकाई के प्रमुख का कहना है कि जनगणना के जारी आंकड़ों में हिंदुओं की जनसंख्या में गिरावट हमारे लिए चिंता का विषय है। ऐसे में अब शिवसेना ने ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले हिंदू परिवार को इनाम देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 2010 से 2015 के बीच जिन हिंदू परिवारों में पांच बच्चे हैं उन्हें दो लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, इस इनाम को पाने के लिए अभिभावकों को नगर पालिका या नगर परिषद की ओर से जारी किया गया जन्म प्रमाणपत्र दिखाना होगा।

ये भी पढ़ें

image