
शिवपाल ने बनाई बड़ी रणनीति, दलितों और पिछड़ों को जोडऩे के लिए करेंगे सम्मेलन
लखनऊ. मुलायम सिंह यादव के अखिलेश के साथ मंच साधा करने के बाद शिवपाल के तेवर और गरम पढ़ गए हैं। शिवपाल सिंह यादव की नजरें दलितों और पिछड़ों पर हैं। शिवपाल का सेक्युलर मोर्चा दलितों और पिछड़ों को जोडऩे के लिए जिलों-जिलों में सम्मेलन करने जा रहा है। इसकी शुरुआत यूपी के सहारनपुर से की जाएगी।
शिवपाल यादव 2019 लोकसभा के लिए तैयारियां तेज कर चुके हैं। वे अब पिछड़ों और दलितों को जोडऩे के लिए अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। जब से शिवपाल ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है उसके बाद से वे लगातार जिलों का दौरा कर संगठन को खड़ा करने में जुटे हैं। हाल ही उन्होंने सेक्युलर मोर्चा के 14 मंडलों के प्रभारी घोषित किए हैं। अब वे 27 सितंबर को सहारनपुर में अपने मोर्चे जैसे छोटे दलों को साथ लाने और दलित पिछड़ों को जोडऩे के लिए सभा करेंगे। शिवपाल की तैयारी से सपा की निंद उड़ी हुई है। शिवपाल ने अब तक जितने लोक जुड़ रहे हैं उनमें अधिकतर सपाई ही रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव मुलायम को लेकर भी अभी पशोपेश में हैं। वे चाहते हैं कि मुलायम सिंह उनके साथ मोर्चा में आएं, लेकिन मुलायम सिंह ने रविवार को सपा की साइकिल रैली में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अखिलेश यादव के साथ मंच साधा कर यह तो स्पष्ट की कर दिया है कि वे शिवपाल के साथ नहीं अपने बेटे अखिलेश के साथ हैं। अब शिवपाल मुलायम सिंह को अपने साथ लाने में कितना कामयाब होते हैं यह तो कहना मुश्किल है।
रणनीति और तैयारी के बारे में जानकारी दी
जब रविवार को दिल्ली में मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया था तो शिवपाल सिंह यादव उस समय लखनऊ में थे। शिवपाल शाम को ही दिल्ली पहुंचे और मुलायाम सिंह यादव से मुलाकात की और नेता जी को सेक्युलर मोर्चे की आगे की रणनीति और तैयारी के बारे में जानकारी दी। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और पश्चिमी यूपी प्रभारी डॉक्टर मरगूब त्यागी ने शिवपाल और मुलायम की दिल्ली में हुई मुलाकात की पुष्टि की है।
डॉक्टर मरगूब त्यागी का कहना है कि शिवपाल सिंह यादव ने संगठन को खड़ा करने के लिए मंडल स्तर पर खुद और जिला स्तर पर प्रदेश पदाधिकारियों को भेजकर सम्मेलन करने की योजना बनाई है। पहला सम्मेलन गौतमबुद्धनगर जिले की दादरी विधानसभा क्षेत्र में कर दिया गया। बुधवार 25 सिंतबर को बागपत, 28 सिंतबर को बड़ौत और 29 सिंतबर को मुजफ्फरनगर विधनसभा क्षेत्र में सम्मेलन होंगे।
वे इन दलों का साथ हासिल करना चाहते हैं
शिवपाल यादव ने मोर्चे की ताकत को बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे दलों पर अपने नजरें गढ़ाए हुए हैं। वे इन दलों का साथ हासिल करना चाहते हैं। इसके पीछे उनकी रणनीति है कि वे दलित पिछड़ों व दबे-कुचले लोगों को अपने साथ जोड़ सकें। वे इसी क्रम में सहारनपुर में रैली करने जा रहे हैं। इस रैली में बीएसपी संस्थापक कांशीराम की बामसेफ से लंबे वक्त जुड़े रहे वामन मेश्राम और पिछड़े समाज के नेता बंशीलाल यादव के साथ मिलकर सहारनपुर रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिवपाल हिस्सा लेंगे।
Published on:
25 Sep 2018, 7:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.