18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री योगी कर्मठ व्यक्ति, सपा के साथ जाने का नहीं कोई इरादा: शिवपाल सिंह यादव

- शिवपाल ने सपा के साथ विलय की अटकलों पर लगाया पूर्णविराम - 2022 विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी प्रसपा - पार्टी संगठन को करेगी और मजबूत

less than 1 minute read
Google source verification
shivpal singh yadav

मुख्यमंत्री योगी कर्मठ व्यक्ति, सपा से साथ जाने का नहीं कोई इरादा: शिवपाल सिंह यादव

लखनऊ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ जाने की बात को नकार दिया है। शुक्रवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सपा से विलय की अटकलों को खारिज कर दिया। शिवपाल ने कहा कि अब विलय की बात पर पूर्णविराम लग जाना चाहिए। उनका सपा में जाने का कोई इरादा नहीं है। इसके अलावा शिवपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की तारीफ की। शिवपाल ने कहा कि योगी एक कर्मठ और ईमानदार व्यक्ति हैं।

लोकसभा चुनाव हारने का गम नहीं

लोकसभा चुनाव हारने पर शिवपाल ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई गम नहीं है। चुनाव से मात्र तीन महीने पहले प्रसपा का गठन हुआ। चुनाव चिन्ह भी एक महीने पहले मिला। ऐसे में समय के अभाव के बावजूद प्रसपा पार्टी ने 11 प्रदेशों में चुनाव लड़ा।

2022 फतह करने की तैयारी

सपा से विलय की अटकलों पर पूर्णविराम लगाकर शिवपाल ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में समय कम मिला लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी संगठन को मजबूत करेगी। शिवपाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने वाले सभी प्रसपा उम्मीदवारों के साथ चार दिवसीय बैठक की समीक्षा की गई। बैठक में तय हुआ कि 2022 विधानसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अकेले चुनाव लडे़गी। उन्होंने कहा कि 2022 में पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। हमारे पास अच्छा संगठन है और पार्टी इसे आने वाले समय में और मजबूत करेगी।

ये भी पढ़ें:सावित्री बाई फूले ने की सोनिया-प्रियंका से मुलाकात, समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं में दिखा गुस्सा