23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव-सीएम योगी के मुलाकात का बड़ा सच आया सामने, ये थी वजह

हो गया खुलासा, क्षेत्र की समस्या नहीं ये थी शिवपाल यादव-सीएम योगी की मुलाकात का बड़ा सच, ये थी वजह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 11 Aug 2018, 11:19 AM IST

shivpal singh yadav

शिवपाल यादव-सीएम योगी के मुलाकात का बड़ा सच आया सामने, ये थी वजह

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के इटावा की जसवंतनगर विधानसभा सीट के विधायक अौर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई। सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। मुलाकात के बाद शिवपाल यादव ने मीडिया से कहा कि वह बतौर विधायक अपने क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में सीएम से मिले। वह पहले भी इन समस्याओं को लेकर सीएम को पत्र लिख चुके हैं। लेकिन दोनों नेताअों की मुलाकात का सच कुछ अौर ही नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक शिवपाल यादव अपने दामाद के लिए सीएम योगी से मुलाकात की।

मुलाकात की ये थी बड़ी वजह

सीएम योगी अौर शिवपाल की मुलाकात का सच कुछ अौर ही है। सूत्रों के मुताबिक ये बात सामने आई है कि शिवपाल अपने आईएएस दामाद की पैरवी करने गए थे। दरएसल शिवपाल यादव की बेटी की शादी सहारनपुर के रहने वाले अजय सिंह यादव से हुई है। अजय 2010 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी है। जब अखिलेश यादव यूपी के सीएम थे तब अजय डेपुटेशन पर तमिलनाडु से यूपी आ गए। नियमानुसार नौ साल की नौकरी के बाद दूसरे राज्य में डेपुटेशन पर जाने की मंजूरी मिलती है, लेकिन इसके बाद भी शिवपाल यादव ने अपने दामाद को यूपी लाने का जुगाड़ कर लिया था। पीएम अॉफिस से भी उन्हें काफी मदद मिली थी, लेकिन अब अजय सिंह यादव के फिर से तमिलनाडु लौटने का समय आ गया है।

दामाद का इस साल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा कार्यकाल

इसी साल 31 दिसंबर को शिवपाल यादव के दामाद का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसी सिलसिले में शिवपाल ने सीएम योगी से मुलाकात की थी। इस अहम वजह से उन्होंने मिलकर अपने दामाद को दो साल और यूपी रहने देने की बात सीएम योगी से की, लेकिन बाहर आकर पत्रकारों से इटावा में बढ़ते अपराध की बात करने लगे।

शिवपाल के बयानों से सीएम योगी नाखुश

बता दें सीएम योगी से मिलने के बाद सियासी गलियारों में शिवपाल के भाजपा ज्वाइन करने की चर्चा चलने लगी थी। बता दें कि शिवपाल यादव की पैरवी पर योगी ने उनके दामाद अजय को बाराबंकी जिले का डीएम बने रहने दिया। उन्हें इस पद पर अखिलेश यादव ने तैनात किया था। सूत्रों के मुताबिक शिवपाल के बायानों से सीएम योगी नाख़ुश हैं। शिवपाल यादव के दामाद और दो साल यूपी में बने रहना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने आवेदन भी कर रखा है।