3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा विधायकों के साथ नहीं बैठना चाहते शिवपाल यादव, अखिलेश की वजह से 17 विधायकों की सीटों में हुआ बदलाव

UP News: उत्त प्रदेश में चल रहे बजट सत्र में शिवपाल यादव ने सपा विधायकों के बगल में नहीं बैठना चाहते हैं। इसके लेकर स्पीकर को अक चिट्ठी लिखी है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Snigdha Singh

May 25, 2022

Shivpal Yadav Do not Want to sit beside SP MLA in Budget Session Of UP

Shivpal Yadav Do not Want to sit beside SP MLA in Budget Session Of UP

प्रगतिशील समाजवादी के अध्यक्ष शिवपाल यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच मन-मुटाव बना हुआ है। जिसके चलते शिवपाल यादव चल रहे बजट सत्र में सपा विधायकों के साथ बैठना नही चाहते हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर सीट बदलने का अनुरोध किया है। सीट के बदलने की मांग के कारणों के बारे में विस्तार से पूछे जाने पर, सूत्रों ने बताया कि इस बात की सबसे अधिक संभावना है कि वह समाजवादी पार्टी के विधायकों के साथ नहीं बैठना चाहते। शिवपाल यादव इस समय इटावा जिले के जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक हैं। वहीं, अखिलेश यादव की आपत्ति के बाद 17 विधायकों की सीटों में बदलाव हुआ।

प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने अपने भतीजे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से विवादों के बाद अपनी पार्टी को मजबूत बनाने में लगे हैं। लेकिन इस साल विधानसभा चुनाव से पहले दोनों में समझौता हो गया था। उन्होंने विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव के बाद फिर बढ़की दूरियां नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़े - देशभर के रेल यात्रियों के लिए केदारनाथ यात्रा, IRCTC का सबसे सस्ता पैकेज

शिवपाल ने कहा था पार्टी से निकाल दें

सपा पार्टी और पारिवारिक मुद्दों की लड़ाई बढ़ती ही चली गई। अखिलेश के सियासी बयानों के बाद शिवपाल ने कह दिया था कि अगर ज्यादा समस्या हो रही है तो पार्टी से निकाल दे। शिवपाल यादव ने 21 अप्रैल को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव की उस टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘भाजपा से मिलने वाला सपा में नहीं रहेगा। शिवपाल ने कुछ माह पहले भाजपा के साथ बढ़ती दोस्ती के संकेत दिए थे। जिससे चर्चाएं और तेज हो गईं।

सपा विधायकों के पास नहीं बैठने की इच्छा

शिवपाल और अखिलेश के बीच दरार तब बढ़ गई थी जब उन्होंने अपने चाचा को 26 मार्च को हुई सपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में आमंत्रित नहीं किया था। इसके बाद मन-मुटाव बढ़ता गया। इसीलिए अब बजट सत्र में शिवपाल यादव ने स्पीकर से सीट बदलवाने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़े - अचानक इतनी सस्ती हो गई ईंट, कहीं सस्ते दाम आपके घर की नींव तो नहीं कर रहे कमजोर, जानें नई कीमतें

17 विधायकों की बदली सीट
शिवपाल यादव की चिट्ठी पर बुधवार को कई विधायकों की सीट बदल दी गई है। बुधवार को सपा के 17 विधायकों की सीट बदल दी गई है। इससे पहले सपा सदस्यों ने अखिलेश यादव से भी सीटों को लेकर दिक्कतें बताई थी। सपा के विधायक स्वामी ओमवेश, श्याम सुंदर, गीता शास्त्री और विजमा यादव समेत 17 विधायकों की सीट बदली गई है। हालांकि अभी तक शिवपाल सिंह यादव की सीट नहीं बदली गई है। अब माना जा रहा है कि कुछ और विधायक भी सीट बदलने की मांग कर सकते हैं।

Story Loader