मैनपुरी के करहल कस्बे में आयोजित निजी कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि निकाय चुनाव में हार के लिए ईवीएम नहीं, बल्कि पार्टी के नेता जिम्मेदार हैं। उन्होंने इशारों ही इशारों में पार्टी हाईकमान पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को टिकट दिया, उन्हें हार की जिम्मेदारी लेकर जवाब देना चाहिए। सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि निकाय चुनाव में ईवीएम से कोई छेड़छाड़ की गई है और न ही छेड़छाड़ के कोई सुबूत मिले हैं। ऐसे में ईवीएम से छेड़छाड़ की बात कहना गलत है।