सपा-बसपा गठबंधन पर मुलायम का बड़ा बयान
मंगलवार को मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव ने सपा-बसपा गठबंधन पर पहली बार अपनी टिप्पणी दी थी। उन्होंने कहा कि दोनों दल एक साथ आ रहे हैं यह अच्छी बात है। सपा-बसपा गठबंधन से निश्चित ही चुनाव की तस्वीर बदल जायेगी। टिकट बंटवारे पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए दोनों दल अगर सही ढंग से टिकट का बंटवारा करेंगे और एकजुट होकर चुनाव प्रचार में भाग लेंगे, तो निश्चित ही गठबंधन की बड़ी जीत होगी।