
Siddharthnath Singh File Photo
मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर मोतीलाल नेहरू सभागार जिला पंचायतराज प्रयागराज में प्रेस वार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 8 साल के सफल कार्यकाल में चार युग निर्माण हुआ। पहला सुधार युग,दूसरा वैश्विक स्तर पर लीडरशिप युग,तीसरा युग परिवर्तन युग, चौथा प्रतिमान विस्थापन युग है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा 2014 में जनधन योजना की शुरुआत हुई जिसमें मोबाइल नम्बर और आधार कार्ड जोड़कर गरीबों को बड़ी सौगात दी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे एक रुपए दिल्ली से चलता है और 10 पैसे गांव में पहुंचता है। आज 8 साल में डीबीटी के माध्यम से 22 लाख करोड़ गरीबों के खातों में धनराशि पहुंचा है। कहीं आज कांग्रेस की सरकार होती तो गरीब तक दो लाख करोड़ रुपए पहुंचता बाकी 22 लाख करोड़ रुपए कांग्रेसियों के जेब में चले जाते।
सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान को कड़ा जवाब
उन्होंने कहा कि गांधी नेहरू के नाम से निकले जैसे स्टेडियम और संस्थान नाम और चित्र के स्थान पर क्रांतिकारियों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार बल्लभ भाई पटेल, बाबा भीम राव अंबेडकर, लाल बहादुर शास्त्री, हेमवती नंदन बहुगुणा, सरदार भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद जैसे लोगों का इतिहास के पन्नों में दर्ज हो रहा है। पाकिस्तान भारत पर आंख दिखाता है तो भारत की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करके कड़ा जवाब देता है। विश्व के सारे देश अमेरिका सहित भी मोदी के साथ खड़े होते है चाइना भारत की ओर आंख तानने का प्रयास करता है तो भारत गलवान पर खड़ा होकर मजबूती से कड़ा जवाब देता है तो पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा दिखाई देता है।
हर चुनौती को स्वीकार करता है भारत- सिद्धार्थनाथ सिंह
मंत्री ने कहा कि भारत हर चुनौती को स्वीकार करता है और हर चुनौती को बखूबी के साथ जवाब भी देता है। देश को ही विश्व को भी नेता मिल जाता है जिसका नाम नरेंद्र दामोदर मोदी है। परिवर्तन युग में अयोध्या में श्रीराम का मंदिर, काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर, विंध्याचल में विंध्यवासिनी मंदिर, प्रयागराज में दिव्य भव्य कुंभ मेला से नए वातावरण निर्माण ने विकास की नई पटकथा लिखी है। भारत के इतिहास में दो बड़े अहम फैसले जम्मू कश्मीर में 370 आर्टिकल हटना और ट्रिपल तलाक ने भारत का नक्शा बदल दिया है और अब यूनिफॉर्म सिविल कोड की बारी है एक देश, एक कानून का माहौल बनेगा।यह रूल दिखाता है सोच का परिवर्तन युग है।
Published on:
03 Jun 2022 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
