इस मामले में प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि राज्यपाल राम नाईक जब महाराष्ट्र के सांसद थे, तब उन्होंने 'बॉम्बे' को 'मुंबई' के नाम से बदलने में पूर्ण रूप से मदद की थी। इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने इलाहाबाद का नाम 'प्रयाग' करने पर विचार करने के लिए यूपी राज्यपाल को पत्र लिखा है। मुझे उम्मीद है कि वह इस पत्र को गंभीरता से लेकर मेरे अनुरोध पर विचार-विमर्श करेंगे।