
प्रतीक्षारत चल रहे प्रेम कुमार गौतम को प्रयागराज का आईजी रेंज बनाया गया है।
IPS Transfer In UP: उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को छह आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। इसमें आगरा के कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह का नाम भी शामिल हैं। उनकी जगह गोरखपुर के आईजी रेंज जें रवींद्र गौड़ को आगरा का नया कमिश्नर बनाया गया है। प्रीतिंदर सिंह को डीजीपी मुख्यालय से जोड़ दिया गया है। वहीं, कारागार विभाग में तैनात शिवहरि मीना को गौतमबुद्धनगर में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
इसके अलावा गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त सुरेश राव कुलकर्णी को गोरखपुर का आईजी रेंज बनाया गया है। प्रयागराज के आईजी रेंज प्रशांत कुमार द्वितीय को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद प्रतीक्षारत चल रहे प्रेम कुमार गौतम को प्रयागराज का आईजी रेंज बनाया गया है।
इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर
जे रविंद्र गौड़ आगरा के पुलिस कमिश्नर बने।
डॉ. प्रीतिंदर सिंह को डीजीपी मुख्यालय संबद्ध किया गया।
चंद्र प्रकाश आईजी इंटेलिजेंस लखनऊ बने।
प्रेम कुमार गौतम आईजी रेंज प्रयागराज बने।
सुरेश कुलकर्णी डीआईजी रेंज गोरखपुर बने।
शिवहरि मीणा अपर पुलिस आयुक्त नोएडा बने।
Updated on:
09 Jan 2024 02:49 pm
Published on:
09 Jan 2024 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
