लखनऊ. यूपी की राजनीति में अमर सिंह वैसे तो पुराना नाम है। कभी मुलायम सिंह के खास रहे अमर सिंह आज मोदी और योगी के लिए भी होते जा रहे हैं। अमर सिंह अभी राज्यसभा सांसद हैं। वैसे तो वे राज्यसभा सपा के टिकट पर पहुंचे थे, लेकिन अब उनकी और सपा के बीच बढ़ती दूरी किसी से छिपी नहीं है। जब से केंद्र में मोदी की सरकार आई है तब से अमर सिंह मोदी के रंग में रंगे हुए दिखने लगे हैं। 29 जुलाई को यहां इंवेस्टर्स सम्मिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से अमर सिंह का नाम लेकर यूूपी की सियासत में हलचल मचा दिया है। अमर सिंह भले ही कभी लोकसभा या विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ कर जिता हो, लेकिन वे रणनीति बनाने में माहिर माने जाते हैं। हो सकता है कि बीजेपी अमर सिंह को इसीलिए यूपी में महत्व दे रही हो। अमर सिंह सपा और बसपा के गठबंधन में भी दरार डाल सकते हैं। अब वे भाजपा के लिए कितना कारगर साबित होंगे यह तो लोकसभा 2019 के चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा।