
Neeraj Patel
LUCKNOW. हिंदू धर्म में Somvati Amavasya का दिन लोगों के लिए बहुत ही खास होता है। आज उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में सोमवती अमावस्या बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। आज सोमवार 16 अप्रैल दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या है। इस बार की सोमवती अमावस्या लोगों के लिए बहुत ही शुभ है। सोमवती अमावस्या के दिन आज प्रात:काल स्नान करके लोगों ने तुलसी मां की पूजा कर दान करके पुण्य प्राप्त किया।
लोगों के लिए आज का दिन है अहम
सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर आज के दिन लोगों ने स्नान करके तुलसी मां की पूजा की और गरीबों में अपनी इच्छानुसार दान भी किया। ऐसा करने से आपके मन को शान्ति मिलेगी और मोक्ष की प्राप्ति भी होगी। आज के दिन दान, पूजा-पाठ और अन्य उपाय करने से आपको पुण्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। धर्मशास्त्र के अनुसार सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का सर्वाधिक महत्व माना गया है क्योंकि सोमवार और अमावस्या का योग लोगों के लिए अत्यंत फलदाई होता है।
लखनऊ निवासी पण्डित राजेन्द्र तिवारी ने बताया है कि सोमवती अमावस्या को शुभ मुहूर्त में तुलसी मां की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है और पूरा जीवन धन्य हो जाता है। ऐसा करने से जीवन की हर समस्या का समाधान मिल जाता है। तुलसी मां की पूजा करने से लोगों को सुखी जीवन का वरदान मिलता है। जब भी सोमवार के दिन अमावस्या पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहते है। इसमें भगवान विष्णु और लक्ष्मी के रूप में पीपल का पूजन भी किया जाता है। इस दिन पीपल का पूजन और तुलसी की परिक्रमा सबसे महत्वपूर्ण मानी गई है।
सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय
1. सोमवती अमावस्या दिन तुलसी मां की कृपा से मन को शांति प्राप्त होती है।
2. सोमवती अमावस्या के दिन चंद्रमा की उपासना करके आप अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं।
3. सोमवती अमावस्या के दिन छोटी सी भक्ति पर भी तुलसा मां अपने भक्तों के सारे कष्ट दूर कर देतीं हैं।
4. सोमवती अमावस्या को वैवाहिक और दाम्पत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए अधिक महत्वपूर्ण का माना गया है।
5. सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी मां की परिक्रमा करने से सुखद वैवाहिक जीवन का लाभ प्राप्त होता है।
6. महिलाएं अगर सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी मां की हर परिक्रमा पर रक्षा सूत्र बांधती हैं तो आजीवन सुहाग का वरदान प्राप्त होता है और सुखद वैवाहिक जीवन का वरदान भी मिलता है।
राशिनुसार ऐसे करें पूजा
मेष: सोमवती अमावस्या के अवसर पर तुलसी मां की 108 परिक्रमा करें।
वृष: सोमवती अमावस्या के दिन प्रात: स्नान करके तुलसी मां को जल चढ़ाएं।
मिथुन: सोमवती अमावस्या तुलसी मां को नीले और सफेद पुष्प चढ़ाएं।
कर्क: सोमवती अमावस्या पर तुलसी मां को चुनरी चढ़ाएं।
सिंह: सोमवती अमावस्या तुलसी मां के चित्र पर सिंदूर और मिठाई चढ़ाएं।
कन्या: सोमवती अमावस्या पर तुलसी मां के साथ पीपल के पेड़ की भी 108 परिक्रमा करें।
तुला: सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी की मंजरी शालीग्राम भगवान पर चढ़ाएं।
वृश्चिक: सोमवती अमावस्या के दिन शिवलिंग पर पंचामृत का अभिषेक करें।
धनु: सोमवती अमावस्या के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में कमल के फूल चढ़ाएं।
मकर: सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर गणेश जी पर वेशन के लड्डू चढ़ाएं।
कुंभ: सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिवशम्भू पर वेलपत्र और दूध चढ़ाएं।
मीन: सोमवती अमावस्या के दिन गाय की पूजा करें और गुड़ खिलाएं।
Updated on:
16 Apr 2018 02:42 pm
Published on:
16 Apr 2018 08:29 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
