2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल में मां का शव छोड़कर भागा बेटा, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

Lucknow News: इसे बेटे की बेरुखी की इम्तहां कहें या गरीबी की मजबूरी। बीमार मां ने लोकबंधु अस्पताल में दम तोड़ दिया तो इकलौता बेटा शव छोड़कर भाग गया।तीन दिन बाद पुलिस ने बैकुंठ धाम में हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराया।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Oct 19, 2023

son left mother dead body in lokbandhu hospital lucknow

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने विधि विधान से अंतिम संस्कार और अन्य कर्मकांड कराया।

लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के लोकबन्धु अस्पताल में इलाज के दौरान हाई शुगर के चलते एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद बेटा अपनी मां को लावारिस की तरह छोड़कर भाग गया।

अस्पताल प्रशासन तीन दिन तक शव लेने के लिए घरवालों का इंतजार करता रहा, लेकिन जब परिवार से कोई नहीं आया तो पुलिस को इसकी सूचना दी। गुरुवार को कृष्णानगर इंस्पेक्टर ने बैकुंठ धाम में हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराया। इसमें पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल और आसपास के अन्य लोग भी शामिल हुए। पुलिसकर्मियों ने शव को कंधा देकर वीवीआई रोड स्थित बैकुंठ धाम पहुंचाया। फूल चढ़ाकर अंतिम विदाई दी।

मां की बीमारी को लेकर अक्सर विवाद होता था
जानकारी के अनुसार, मीनू (65) आशियाना सेक्टर एफ की रहने वाली थीं। हाई शुगर होने पर उन्हें लोकबन्धु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 अक्टूबर को रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत होते ही बेटा राजेश शव छोड़कर भाग निकला।

यह भी पढ़ें: बदायूं में दर्दनाक हादसा, पिता और दो मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत, कमरे में करंट फैलने से नहीं निकल पाए बाहर

पुलिस अस्पताल में लिखे पते पर राजेश साहू की तलाश करने पहुंची, तो घर पर ताला लगा था। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि राजेश रेवड़ी, चूरा और मूंगफली का ठेला लगाता है। मां की बीमारी को लेकर आए दिन विवाद होता था। मां की मौत के बाद से वह घर से गायब है। जानकारी करने पर पता चला कि महिला की एक बेटी भी है। जो कई साल पहले शादी करके मुंबई चली गई। जिसका कोई अता-पता नहीं है।

तीन दिन तक किया इंतजार
अस्पताल प्रशासन ने तीन दिन तक शव लेने के लिए परिजन का इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं आया। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। उसके बाद गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर वीआईपी रोड स्थित बैकुण्ठ धाम में विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराने के बाद बुजुर्ग महिला की चिता को अग्नि दी।

Story Loader