
Sonakshi Sinha
लखनऊ. अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के आगमन की खबर से पूरा लखनऊ उत्साहित था और जब उन्होंने अपनी मां व सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए शुक्रवार को रोड शो किया तो लोगों की उनके प्रति दीवानगी देखने लायक थी। रोड शो के दौरान लखनऊ वासियों का प्यार देख गदगद सोनाक्षी सिन्हा ने कभी हाथ हिलाकर तो तभी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने माइक लेकर कुछ शब्द भी बोले।
आप लोगों की वजह से मैं अपनी मां से दूर हो गई हूं- सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा ने इस दौराैन कन्नौज से सांसद डिंपल यादव से माइक लेकर जनता को संबोधित किया और एक भावनात्मक रिश्ता जोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आप लोगों की वजह से मैं अपनी मां से दूर हो गई हूं। सोनाक्षी ने आगे कहा कि मैं यहां पर एक अभिनेत्री की हैसियत से नहीं बल्कि एक बेटी की हैसियत से आई हूं। मेरी मां हमारी बहुत देखभाल करती हैं और मुझे उम्मीद है कि वह आप लोगों की भी बहुत देखभाल करेंगी। मेरी मम्मी को वोट जरूर करें। यह सुनते ही सपा कार्यकर्ताओं व जनता में जोश भर गया।
पहले से थी चर्चा-
आपको बता दें कि फिल्म 'दबंग' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुवात करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पहली बार लखनऊ आई थीं। पूनम सिन्हा के सपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही उनके यहां चुनाव प्रचार करने की चर्चा जोरों पर थी। खुद पूनम इस ओर संकेत कर चुकी थीं और आखिरकार वैसा ही हुआ। वहीं इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी के रोड शो व गुरुवार को रैली में शामिल होकर लोगों से वोट की अपील कर चुके हैं।
यहां-यहां से निकल रहा रोड शो-
पूनम सिन्हा का रोड शो हजरतगंज चौराहे से शुरू हुआ और मेफेयर सिनेमा से होते हुए नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, कैसरबाग चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा, महिला कॉलेज, मौलवीगंज, रकाबगंज चौराहा, नक्खास चौराहा, अकबरी गेट से चरक चौराहा, चौक चौराहा से कोनेश्वर चौराहा होते हुए चौक घंटाघर तक चला। इस दौरान उनके साथ अखिलेश यादव तो नहीं पर उनकी पत्नी डिंपल यादव जरूर थी।
Published on:
03 May 2019 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
