26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूनम सिन्हा के लिए प्रचार करेंगी सोनाक्षी, पूरा परिवार एक साथ करेगा रोड शो

- पूनम सिन्हा के लिए रोड शो करेगा सिन्हा परिवार - मां के लिए वोट मांगेगी सोनाक्षी सिन्हा - पूरा परिवार होगा एक साथ

less than 1 minute read
Google source verification
sonakshi and poonam sinha

पूनम सिन्हा के लिए प्रचार करेंगी सोनाक्षी, पूरा परिवार एक साथ करेगा रोड शो

लखनऊ. लखनऊ से गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए प्रचार करने उनका पूरा परिवार एक साथ आएगा। पूनम की बेटी और बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा लखनऊ में शुक्रवार को रोड शो कर पूनम सिन्हा के लिए वोट मांगेगी। उनके साथ अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और दोनों बेटे लव व कुश भी शामिल होंगे। यह रोड शो समाजवादी पार्टी कार्यालय से निकलेगा।

पूरा परिवार रोड शो में होगा साथ

पूनम सिन्हा के नामांकन के दौरान भी शत्रुघन सिन्हा उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने रोड शो में भी हिस्सा लिया था। पत्नी के समर्थन में रोड शो करने पर लखनऊ से कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनपर निशाना साधकर कहा था कि उन्हें पत्नी धर्म के बाद पार्टी धर्म भी निभाना चाहिए और उनके लिए प्रचार भी करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह ने की जनसभा, मेनका को बताया टूरिस्ट

युवा ऊर्जा के लिए काम करना चाहती हैं पूनम

पूनम सिन्हा लखनऊ से गठबंधन की सपा प्रत्याशी हैं। वे भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। पूनम सिन्हा का दावा है कि लखनऊ में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के किए गए विकास कार्यों की बदौलत उन्हें जीत मिल सकती है। उन्होंने ये साफ किया है कि वे युवा ऊर्जा के लिए काम करना चाहती हैं। साथ ही अखिलेश यादव द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना चाहती हैं।