24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी की आंधी में गांधी परिवार ने रचा इतिहास, राज्यसभा जाने वाली खानदान की दूसरी सदस्य होंगी सोनिया

Sonia Gandhi In Rajya Sabha: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद सोनिया गांधी परिवार की दूसरी सदस्य हैं जो राजयसभा जाएंगी।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Feb 15, 2024

Sonia gandhi, indira gandhi, rajyasabha election 2024, lok sabha election 2024,

Sonia Gandhi In Rajya Sabha: कांग्रेस (Indian National Congress) पार्टी में 58 साल बाद एक बार फिर इतिहास दोहराया जा रहा है। दरअसल, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने 14 फरवरी को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। साल 1999 में राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाली सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा जाएंगी। अभी तक वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली सीट से कांग्रेस सांसद थीं। लोकसभा सांसद के रूप में पांच कार्यकाल को पूरा करने के बाद सोनिया गांधी का राजयसभा में यह पहला कार्यकाल होगा।

77 साल की सोनिया गांधी अब अगला चुनाव राज्यसभा का लड़ेंगी। साल 1999 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला था और पहली बार सांसद चुनी गईं थी। सोनिया गांधी, गांधी परिवार की वो दूसरी सदस्य हैं जो बीते 75 साल में राज्यसभा गईं हैं। इससे पहले भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी राज्यसभा गईं थीं। आपको बता दें कि इंदिरा गांधी अगस्त 1964 में राज्य सभा की सदस्य बनीं और फरवरी 1967 तक रहीं।

यह भी पढ़ें: लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, BJP में हुए शामिल

2019 में सोनिया गांधी ने लड़ा था आखिरी लोकसभा चुनाव

साल 2019 में सोनिया गांधी ने यह घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा। अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर इस बार सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रहीं तो प्रियंका गांधी वाड्रा इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। दरअसल, सोनिया गांधी ने तेलंगाना या कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्य के बजाय राजस्थान से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।