दरअसल, सपा ने गोरखपुर सदर लोकसभा सीट से काजल निषाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। टिकट मिलने के बाद से ही काजल निषाद लगातार चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। सुबह से लेकर देर रात तक वह गोरखपुर सदर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में जनता के बीच जा रही हैं और जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। चुनाव प्रचार के क्रम में ही काजल निषाद की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बीते शुक्रवार को काजल चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र में निकली थीं। इसी दौरान तेज धूप और गर्मी की वजह से उन्हें अचानक चक्कर आया और वे बेहोश होकर गिर गईं। काफी देर तक जब उन्हें होश नहीं आया तो उन्हें शहर के स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, काजल निषाद की तबीयत स्थिर है।