7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने में आने से किया मना, सपा अध्यक्ष अखिलेश ने लिए मजे

उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच तंज कसने का सिलसिला जारी है। इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर ट्वीट कर कटाक्ष किया है।

2 min read
Google source verification
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav File Photo

उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच तंज कसने का सिलसिला जारी है। इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर ट्वीट कर कटाक्ष किया है। अखिलेश ने मेरठ पुलिस स्टेशन की तस्वीर ट्वीट कर यूपी सरकार पर हमला बोला है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरठ के मेडिकल थाने की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि 'ऐसा पहली बार हुआ है इन पांच-छह सालों में सत्तापक्ष के लोगों का आना मना हुआ थानों में ये है उप्र की भाजपा सरकार का बुलंद इक़बाल!' मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दुकान को लेकर विवाद

दरअसल, मेरठ में मेडिकल थाने के बाहर एक पोस्टर लगा हुआ है, जिस पर 'भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है' लिखा हुआ है। पोस्टर में आगे थाना प्रभार संतशरण सिंह का नाम लिखा हुआ है। यह पोस्टर दुकान के विवाद को लेकर लिखा गया है। दुकान के विवाद को लेकर थाना मेडिकल कॉलेज पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की है। इस दौरान उन्होंने 'भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है' का बैनर लगा दिया। मामले की सुचना मिलने पर सीओ सिविल लाइंस देवेश सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा कर मामला शांत कराया गया और थाने से बैनर उतरवाया।

यह भी पढ़ें: सीएम Yogi का बड़ा ऐलान, हर परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

क्या है पूरा मामला?

भाजपा कार्यकर्ता शंभु पहलवान के अनुसार, इंचोली थाना क्षेत्र के मसूरी निवासी पूजा की शादी 4 साल नौचंदी थाना क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी निवासी अवधेश से हुई थी। अवधेश की गढ़ रोड पर मेडिकल थाना क्षेत्र में दुकान है। करीब 8 माह पहले अवधेश की बीमारी से मौत हो गई। आरोप है कि ससुर श्याम सिंह और देवर अनुज ने विवाहिता को घर से निकाल दिया और अवधेश की दुकान पर कब्जा कर लिया।

यह भी पढ़ें: अखिलेश के 'घर' पर सीएम योगी की बड़ी मेहरबानी, बदलेगी सूरत

आरोपी गिरफ्तार

मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है व 10-15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मेरठ के एसपी विनीत भटनागर का कहना है कि आगे इसमें विवेचना की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।