
SP leader ST Hasan reaction came after ticket was announced
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मतदान की तारीख घोषित कर दी गई है। साथ ही तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने हिस्से की तैयारी में जुट गई हैं। इसी कड़ी में बीते दिन यानी मंगलवार सुबह मुरादाबाद लोकसभा सीट (Moradabad Lok Sabha Seat) से सपा नेता डॉक्टर एस.टी. हसन (ST Hasan) ने नामांकन कराया। और देर शाम खबर आई कि इस सीट पर सपा अपना उम्मीदवार बदल सकती है और जिम्मेदारी रुचि वीरा को दी जा सकती है।
आज यानी बुधवार को रुचि ने इस कन्फ्यूजन से पर्दा उठाते हुए मुरादाबाद सीट से बतौर सपा प्रत्याशी नामांकन पर्चा भरा। अब यह साफ तौर पर माना जा रहा है कि एसटी हसन का टिकट मुरादाबाद सीट से काट दिया गया है। टिकट कटने के बाद हसन ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मुझे हाईकमान से पहले जो निर्देश मिला था मैंने वो किया। और अब आगे हाईकमान का जैसा भी निर्देश होगा, हम वह करेंगे।
एसटी हसन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान हमारे नेता हैं। अगर उन्होंने ऐसा कदम उठाया है तो कुछ सोच-समझ कर ही उठाया होगा। पार्टी है, पार्टी के मालिक हैं, वो जिसको चाहे लड़ाएं जिसको चाहे न लड़ाएं। उन्होंने रुचि वीरा को लेकर कहा कि मुझे आज पता चला कि मुरादाबाद सीट से दूसरे सपा प्रत्याशी ने भी पर्चा भरा है। अब हाईकमान को ही फैसला लेना है, वह जो भी फैसला करेंगे, आगे देखेंगे।
मीडिया ने जब हसन से टिकट कटने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई वजह होती तो पहले ही टिकट काट दिया जाता। यह सवाल आप उनसे पूछिए जिन्होंने दूसरे को टिकट दिया है। मुझसे क्यों पूछ रहे हैं।
Published on:
27 Mar 2024 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
