सपा एमएलसी सुनील सिंह यादव ने कहा कि योगी जी बतौर मुख्यमंत्री विपक्ष के लिये शुभ हैं, जहां-जहां उनके कदम पड़ रहे हैं विपक्ष की जीत तय हो जा रही है। क्योंकि अकेले योगीजी को ही देख कर जनता समझ जाती है कि जब कोई योगी इतने झूठ बोल रहा है, अपराधियों, भ्रष्टाचारियों को सरंक्षण दे रहा है तो पूरी भाजपा की नीयत कैसी होगी।