
SP National Conference : अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष
SP National Conference अखिलेश यादव एक बार फिर सर्वसम्मति से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। अधिवेशन में उनको कोई चुनौती देने वाला नहीं था। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के अकेले उम्मीदवार थे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में राम गोपाल यादव ने अखिलेश यादव के नाम की घोषणा की। अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। अखिलेश यादव के अध्यक्ष बनते ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। और बधाइयों का दौर शुरू हो गया।राज्य सम्मेलन के बाद गुरुवार 29 सितंबर को समाजवादी पार्टी का 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन रमाबाई मैदान में हो रहा है। अब जबकि सपा की कमान एक बार फिर अखिलेश यादव के हाथों में है तो इस अधिवेशन में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रणनीति बुनी जाएगी। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने चुनाव अधिकारी के तौर पर यह चुनाव संपन्न कराया।
अखिलेश यादव ने कहा, केवल पद नहीं बड़ी जिम्मेदारी
नवनिर्वाचित सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस अवसर पर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहाकि, भाजपा झूठ बोलने वाली सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है। ये लोग अगर सच बोलेंगे तो रसातल में चले जाएंगे। आने वाले समय में भाजपा का सफाया होगा। आज देश के संविधान और लोकतंत्र को खतरा है। संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। अखिलेश यादव ने भाजपा से सवाल किया कि, नोटबंदी से कितना कालाधन वापस आया। जीएसटी लागू कर व्यापारियों का भारी नुकसान किया। अखिलेश यादव ने अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया और कहाकि, ये केवल पद नहीं बड़ी जिम्मेदारी है।
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सम्मेलन राष्ट्रगान के साथ हुआ शुरू
समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन रमाबाई अंबेडकर मैदान में राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। अखिलेश यादव ने राष्ट्रध्वज फहराने के बाद पार्टी का ध्वजारोहण किया। अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल कादरी ने स्वागत भाषण ने कहा कि पार्टी को निरंतर ऊर्जा देने की जरूरत है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सिर्फ अखिलेश यादव ने नामांकन किया। पहला प्रस्ताव माता प्रसाद पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, रविदास मेहरोत्रा, दर सिंह, राम अचल, हाजी इरफान आदि ने किया था।
25 लोगों ने पास किया दूसरा प्रस्ताव
दूसरा प्रस्ताव अंबिका चौधरी, नरेश उत्तम, उदयवीर, सोबरन सिंह, अर्विदन सिंह सहित 25 लोगों ने पास किया था। तीसरे प्रस्ताव में स्वामी प्रसाद मौर्य, कमलकांत, प्रदीप तिवारी, नेहा यादव, आदि शामिल रहे। सभी प्रस्तावकों के प्रस्ताव को देखते हुए अखिलेश यादव को अध्यक्ष चुना गया।
Published on:
29 Sept 2022 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
