1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिला तमिलनाडु यात्रा का निमंत्रण, जानिए किसने क्या कहा

समाजवादी पार्टी पहुंचे तमिलनाडु से आए प्रतिनिधि मंडल ने अखिलेश यादव का किया सम्मान।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jun 02, 2023

 श्री कृष्ण के  प्रति पवित्र भावना

श्री कृष्ण के प्रति पवित्र भावना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से तमिलनाडु से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भेंट की। अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण का चित्र भेंट करने के साथ अंगवस्त्रम और लौंग का हार पहनाकर सम्मानित किया गया। यादव को तमिलनाडु यात्रा के लिए निमंत्रण भी दिया गया।

मुलायम सिंह के स्मृति में होने वाले समारोह में होंगे शामिल

तमिल प्रतिनिधियों ने कहा कि वे अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार में विशेषतः शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए कार्यों के बारे में जानकारी करने और उनसे व्यक्तिगत मिलने के लिए लखनऊ आए हैं। उन्होंने इस वर्ष सैफई में नेताजी की स्मृति में होने वाले समारोह में भी शामिल होने की इच्छा जताई।

श्री कृष्ण प्रति पवित्र भावना

अखिलेश यादव और तमिल प्रतिनिधियों के बीच दक्षिण और उत्तर भारत की संस्कृति की समानता पर चर्चा हुई। दोनों प्रदेशों के सामाजिक रीति रिवाजों पर भी बातचीत हुई। दक्षिण भारत के मंदिरों की भव्यता तथा स्थापत्य पर भी उनसे विचार विमर्श हुआ। बताया गया कि तमिलनाडु में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति काफी श्रद्धाभावना है। इस सम्बंध में उत्तर भारत से उनके भावनात्मक सम्बंध जुड़े हुए हैं।

सपा में हुए कार्यो पर भी हुई चर्चा

तमिल नेताओं ने उत्तर प्रदेश में विकास के क्षेत्र में अखिलेश यादव की सरकार के समय हुए कामों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के पांच साल में मेट्रो रेल, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, गोमती रिवर फ्रंट जैसे उल्लेखनीय निर्माण कार्य हुए हैं। तमिल प्रतिनिधियों ने कहा कि दक्षिण भारत विशेष कर तमिलनाडु में अखिलेश यादव का बहुत सम्मान है और वहां बड़ी संख्या में उनके समर्थक है।

Story Loader